फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates Indian Naval Ship Khanjar safely brought back 36 Indian fishermen Bay of Bengal

Updates: नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में फंसे तीन जहाजों को बचाया; 36 मछुआरों को सुरक्षित बंदरगाह लाया गया

Sat, 29 Jul 2023 11:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित एएनआई, नई दिल्ली/चेन्नई
एएनआई, नई दिल्ली/चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 29 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Todays News Updates Indian Naval Ship Khanjar safely brought back 36 Indian fishermen Bay of Bengal
Indian Navy - फोटो : ANI

भारतीय नौसेना जहाज खंजर ने बंगाल की खाड़ी से तीन जहाजों का सफल रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु तट से 130 समुद्री मील दूर तीन मछली पकड़ने वाले जहाज खराब मौसम की वजह से फंस गए थे। इन जहाजों में करीब 36 भारतीय मछुआरे सवार थे। खराब मौसम की वजह से जहाज बीच समुद्र फंस गए थे। बिना ईंधन, जरूरी सामान की कमी और इंजन खराब होने के कारण जहाज के क्रू ने नौसेना से संपर्क किया। दो दिनों से अधिक समय तक समुद्र में मछुआरे फंसे रहे। नौसेना के अभियान के बाद 28 जुलाई को सभी को चेन्नई बंदरगाह वापस लाया गया।

विज्ञापन


डूबती नाव से तीन को बचाया
अंडमान के टेबल द्वीप पर गश्त के दौरान भारतीय तट रक्षक नाव सी-145 ने समुद्र में तीन कर्मियों को फंसा हुआ पाया। गश्ती दल को देखते ही उन्होंने मदद की गुहार लगाई। इसके बाद गश्ती नौका ने डूबते एमवी पी गौरी से संकटग्रस्त मछुआरों को बचाया। उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की और उन्हें डिगलीपुर बंदरगाह तक पहुंचाया। अंडमान और निकोबार कमान ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

तट रक्षक बल ने बीच समुद्र में डूब रही नौका से आठ मछुआरों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

तट रक्षक बल (आईसीजी) ने कोच्चि के पश्चिम में 21 समुद्री मील दूर बीच समुद्र में डूब रही नौका से आठ मछुआरों को बचा लिया। आईसीजी की ओर से जारी बयान के मुताबिक आईसीजी का जहाज अर्णवेश और एएलएच ने अभियान चलाकर समुद्र में डूब रही नाव मरियम से मछुआरों को बचाया। बयान के मुताबिक सूचना मिलते ही तेजी से कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

सिक्किम में स्थानीय लोगों से विवाद के बाद नेपालियों की हत्या
सिक्किम के गंगटोक जिले में एक टावर निर्माण स्थल पर काम कर रहे नेपाल के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की आपसी झगड़े के बाद एक स्थानीय व्यक्ति ने बेरहमी से हत्या कर दी। गंगटोक के पुलिस अधीक्षक तेनजिंग लोडेन लेप्चा ने कहा कि यह घटना शुक्रवार तड़के राज्य की राजधानी से लगभग 27 किलोमीटर दूर सैमडोंग गांव में हुई, जब 23 वर्षीय आरोपी ने नेपाली को छुरी से काट डाला। इसके बाद उसने मृतक पर पत्थर से भी वार किए। मृतक की पहचान नेपाल के इलम निवासी रूपेश राय के रूप में की गई और वह गंगटोक जिले के अपर सैमडोंग में एक टावर निर्माण स्थल पर काम कर रहा था।

मणिपुर हिंसा को लेकर न्यायपालिका पर टिप्पणी में चेन्नई का  ब्लॉगर गिरफ्तार
यूट्यूब चैनल पर मणिपुर हिंसा को लेकर न्यायपालिका पर टिप्पणियों के लिए चेन्नई के प्रकाशक और  ब्लॉगर बद्री शेषाद्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पेरंबलुर जिला पुलिस ने कुन्नम निवासी वकील कविरासु की शिकायत के बाद शनिवार सुबह शेषाद्री को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 153 ए (1) (ए) (शब्दों के माध्यम से समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 505 (1) (बी) (सार्वजनिक रूप से भय और अलार्म पैदा करना) के तहत मामला दर्ज किया है।  


हैदराबाद में पत्नी की 'हत्या' के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
तेलंगाना में एक स्थानीय कांग्रेस नेता को यहां अपने घर में अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी को सिर में चोट लगने का हवाला देकर 14 जुलाई को शहर के एक निजी अस्पताल में ले गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आगे बताया कि जब इसकी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर 26 जुलाई को वल्लभ रेड्डी को अपनी 27 वर्षीय पत्नी की हाथापाई के बाद हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

नारायणगुडा पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कि पता चला है कि 14 जुलाई को दंपति के बीच उनके आवास पर हाथापाई हुई थी। उसी दौरान उकसावे पर रेड्डी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर हमला किया और उसका सिर दीवार और दरवाजे की चौखट पर दे मारा। इससे, महिला बेहोश होकर गिर पड़ी और उसके पति के सिर में चोट लगने के कारण उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 त्रिपुरा के उल्टा रथ उत्सव हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 10 हुई
 त्रिपुरा के कुमारघाट में उल्टा रथ उत्सव के दौरान हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में शुक्रवार को रथ के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से आग लग गई थी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। घायलों मे शामिल रूमा सरकार का दिल्ली के सफदरजंग अस्तपाल में इलाज किया जा रहा था। लेकिन, शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। त्रिपुरा पुलिस के सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) ज्योतिषमान दास चौधरी ने बताया कि इससे पहले तीन अन्य घायलों की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने महिला की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, रोमा से पहले उनके छोटी बेटी की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी बेटी का दिल्ली में इलाज जारी है, वह भी जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। ईश्वर परिवार को यह आघात सहने की शक्ति दे।  

 केएसआरटीसी की बस में लगी आग 
शनिवार को तिरुवनंतपुरम में एक व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम  की एक बस बीच रास्ते में खराब हो गई। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई, लेकिन यात्री सुरक्षित बच गए। इस बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर ने यात्रियों को आग फैलने से पहले बस से बाहर निकलने में मदद की। जिससे एक बड़ी त्रासदी को टल गई।


जानकारी के मुताबिक, अट्टिंगल-तिरुवनंतपुरम मार्ग पर चलने वाली सरकारी बस जब यहां के पास चेम्पाकमंगलम पहुंची तो अचानक खराब हो गई। जब ड्राइवर और कंडक्टर खराबी का पता लगाने के लिए नीचे उतरे तो बस में कई यात्री थे। तभी उन्होंने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकलने के लिए कहा और बाद में कुछ स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को धक्का देकर सड़क के किनारे किया।

इसी दौरान वाहन में भीषण आग लग गई और पूरा व्यस्त सड़क पर गहरा काला धुआं फैल गया। आग से बस लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, कुछ ही देर में अग्निशमन बल के जवान मौके पर पहुंचे और बाद में आग पर काबू पाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed