फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates Cold weather claims 5 lives in Nepal's earthquake-hit Jajarkot district

Updates: नेपाल के भूकंप प्रभावित जाजरकोट में ठंड से पांच की मौत; ओडिशा में तालाब में नहाते समय दो बहनें डूबीं

Sun, 19 Nov 2023 06:19 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/काठमांडू Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 19 Nov 2023 06:19 PM IST
सार

दरअसल, जाजरकोट में 3 नवंबर को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 153 लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे।

विज्ञापन
Todays News Updates Cold weather claims 5 lives in Nepal's earthquake-hit Jajarkot district
नेपाल के भूकंप - फोटो : social media

विस्तार

नेपाल के भूकंप प्रभावित जाजरकोट जिले में कड़ाके की ठंड के कारण अस्थायी तंबू में रह रहे दो महिलाओं समेत पांच बुजुर्गों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि तीन बुजुर्गों में एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। उनकी शनिवार को मौत हो गई, जबकि दो अन्य की शुक्रवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि सभी पांच बुजुर्गों ने अलग-अलग तंबुओं के नीचे शरण ली थी, क्योंकि इस महीने की शुरुआत में जिले में आए विनाशकारी भूकंप के कारण उनके घर रहने लायक नहीं रह गए थे। दरअसल, जाजरकोट में 3 नवंबर को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 153 लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे।
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, जजरकोट में 34,000 से अधिक परिवार अस्थायी तंबू के नीचे रह रहे हैं, क्योंकि भूकंप से उनके आवास पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कठोर परिस्थितियों के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील लोगों में बच्चे, नई माताएं, पुरानी बीमारियों से ग्रस्त रोगी और बुजुर्ग आबादी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा में हादसा, दो की मौत
ओडिशा के गंजाम जिले में रविवार को एक तालाब में नहाते समय दो लड़कियां डूब गईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के जराडा गांव के अबकाश राउत की बेटियां 10 वर्षीय रोहणी राउत और उसकी छोटी बहन सात वर्षीय संध्यारानी राउत के रूप में की गई है। घटना हिंजिली इलाके के कीर्तिपुर गांव में हुई। बहनें अपनी मां के साथ अपने नाना के घर जा रही थीं।

तमिलनाडु में ट्रेन ने तीन लोगों को कुचला
तमिलनाडु के वेप्पमपट्टू में रविवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, व्यक्ति और उसकी बेटियों ने रेलवे क्षेत्र में अनधिकार प्रवेश किया और पटरियों को पार करते समय वे एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने सड़क पार करने के लिए पुल/सबवे के निर्माण में बहुत ज्यादा देरी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed