फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates Andhra techie kills wife 2 children, then dies by suicide in Bengaluru

Updates: IT पेशेवर ने बेंगलुरु में पत्नी और दो बच्चों की हत्या की, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या; पढ़ें अहम खबरें

Sat, 05 Aug 2023 12:05 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु/कोच्चि/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु/कोच्चि/नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 05 Aug 2023 12:05 AM IST
सार

कोच्चि में रिश्वतखोरी के एक मामले में कर्नाटक पुलिस के एक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कथित तौर पर एक मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए एक आरोपी से 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन
Todays News Updates Andhra techie kills wife 2 children, then dies by suicide in Bengaluru
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और उनके दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 31 साल के वीरार्जुन विजय मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और बेंगलुरु में बस गए थे। वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनकी शादी 29 साल की ह्यमावती से छह साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे थे। एक की उम्र दो साल और एक की आठ महीने बताई जा रही है। उन्हें बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वारदात की खबर मिली। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पति ने ही अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की होगी।
विज्ञापन


कर्नाटक पुलिस के इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
कोच्चि में रिश्वतखोरी के एक मामले में कर्नाटक पुलिस के एक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कथित तौर पर एक मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए एक आरोपी से 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सभी के खिलाफ धारा 342,384 385 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू भगवान पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए व्यक्ति गिरफ्तार
मंगलुरु में साइबर, आर्थिक अपराध और नारकोटिक (सीईएन) अपराध पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सलमान (22) के रूप में हुई है। गुरुवार को सीईएन पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में आरोपी पर आईटी अधिनियम की धारा 67 और भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) और 505 (2) के तहत आरोप लगाया गया है। आरोपी को 7वीं जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की 
भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से उडुपी के एक पैरामेडिकल कॉलेज में 'वॉशरूम मामले' की एसआईटी जांच कराने का राज्य सरकार को आदेश देने का अनुरोध किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता कोटा श्रीनिवास पुजारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, सरकार एक डीवाईएसपी (उपाधीक्षक) स्तर के अधिकारी द्वारा जांच कर रही है। यदि सरकार का दबाव है, तो एक डीवाईएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा उचित जांच असंभव है .इसलिए हमने एसआईटी जांच की मांग की है। 

राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, गृह मंत्री (जी परमेश्वर) ने ऐसे बात की जैसे यह मुद्दा कोई मजाक हो। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है।

बंगलूरू के स्कूल में प्रिंसिपल ने 10 साल की मंदबुद्धि छात्रा से किया दुष्कर्म
बंगलूरू के वरथुर पुलिस स्टेशन की सीमा में स्थित स्कूल की एक खाली कक्षा में एक स्कूल में प्रिंसिपल ने 10 साल की मंदबुद्धि छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर प्रिंसिपल पर पॉक्सो और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 65 साल का आरोपी स्कूल का मालिक भी है। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.30 बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, लड़की को उसका प्रिंसिपल फुसलाकर कक्षा में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद पीड़िता ने अपनी मां को घटना की सूचना दी। लड़की की मेडिकल जांच कराई गई।

 त्रिपुरा के स्कूल में हिजाब विवाद के बाद भीड़ ने कक्षा 10 के लड़के की पिटाई  
त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। दरअसल, उसने स्कूल में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने का कथित तौर पर समर्थन किया था। इस कारण भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

10वीं कक्षा का छात्र कथित तौर पर अन्य छात्रों के साथ मिलकर हेडमास्टर के कमरे में तोड़फोड़ कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये छात्र इसलिए नाराज थे क्योंकि हेडमास्टर ने मुस्लिम छात्राओं से हिजाब न पहनने और उचित स्कूल यूनिफॉर्म में स्कूल आने को कहा था।

इसके बाद, स्कूल के बाहर भीड़ जमा हो गई और जब छात्र बाहर आया तो उस पर हमला कर दिया, जिसमें बिशालगढ़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत प्रभुरामपुर का रहने वाला किशोर शामिल था।


महाराष्ट्र में निर्माणाधीन कुएं के मलबे में दबे चार मजदूरों के शव बरामद
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने शुक्रवार को पुणे जिले की इंदापुर तहसील में एक निर्माणाधीन कुएं में मिट्टी और कंक्रीट के ढेर के नीचे फंसे चार श्रमिकों के शव बरामद किए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर में तीन शव कुएं से निकाले गए। यह हादसा एक अगस्त को हुआ था। फंसे हुए चार मजदूरों को बचाने के लिए एनडीआरएफ का ऑपरेशन चौथे दिन सुबह शुरू हुआ।

भिगवान थाने के सहायक निरीक्षक दिलीप पवार ने बताया कि हादसा महासोबाची वाडी गांव में मंगलवार की शाम में हुआ। यह कुआं 100 फुट गहरा है और इसका व्यास 120 फुट है। इस जगह का इस्तेमाल पहले उत्खनन के लिए किया जाता था। अधिकारियों ने बताया कि कूप निर्माण के दौरान भीतरी कंक्रीट की दीवार धंस गई और उसके किनारे काम कर रहे लोग गिरकर मलबे में दब गए।

पीजे मैथ्यू के ठिकानों पर ईडी ने मारे छापे, 76 लाख, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज जब्त
आपराधिक गतिविधियों और बेइमानी से प्रवासियों से करोड़ों रुपये इकट्ठा करने के मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पुथेनवीटिल जोसेफ मैथ्यू (पीजे मैथ्यू) के मुंबई और केरल में स्थित आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर छापामारी कर 76 लाख रुपये और 12 करोड़ रुपये के संपत्ति दस्तावेज जब्त किए। ईडी ने ये कार्रवाई पीएमएलए, 2002 अधिनियम के तहत की।


अधिकारियों ने कहा कि पीजे मैथ्यू, प्रोपराइटर, मेसर्स ने अवैध रूप से और अपराध से की गई कमाई को विभिन्न योजनाओं में निवेश किया। ईडी ने पुथेनवेटिल जोसेफ मैथ्यू और अन्य के खिलाफ सीबीआई, कोचीन की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed