फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates: Andhra Pradesh 2 dead 40 injured at Banni festival Know all about

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में बन्नी उत्सव में दो की मौत, करीब 40 लोग घायल

Wed, 25 Oct 2023 06:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कुरनूल (आंध्र प्रदेश)
पीटीआई, कुरनूल (आंध्र प्रदेश) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 25 Oct 2023 06:10 PM IST
सार

कुरनूल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जी कृष्णकांत ने बताया कि किसी ने अनजाने में पेड़ की ओर जलती हुई मशाल फेंक दी। वे उससे बचने की कोशिश में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Todays News Updates: Andhra Pradesh 2 dead 40 injured at Banni festival Know all about
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश में बन्नी उत्सव के दौरान कुरनूल जिले के देवरगट्टू गांव में दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि में आयोजित उत्सव के दौरान हुई। दोनों की मौत उनकी ओर फेंकी गई एक जलती हुई मशाल से बचने की कोशिश करते समय एक पेड़ की शाखा से गिरने के बाद हुई।

विज्ञापन


कुरनूल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जी कृष्णकांत ने बताया कि किसी ने अनजाने में पेड़ की ओर जलती हुई मशाल फेंक दी। वे उससे बचने की कोशिश में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उत्सव का बेहतर नजारा देखने के लिए कई लोग पेड़ों की शाखाओं पर चढ़ गए थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्सव के दौरान हुई लाठी-डंडों की लड़ाई के दौरान 40 से अधिक लोग घायल भी हो गए हैं। इस बीच एक अन्य व्यक्ति की प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह कर्नाटक से था। यह त्योहार आमतौर पर हर साल आधी रात को मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed