{"_id":"64ef2d94cba5bd7dee0d39ea","slug":"todays-news-updates-accident-man-drives-open-jeep-with-child-on-bonnet-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Updates: बच्चे को जीप की बोनट में बैठाकर घुमाया, पुलिसकर्मी ने CPR देकर व्यक्ति को बचाया; पढ़ें अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: बच्चे को जीप की बोनट में बैठाकर घुमाया, पुलिसकर्मी ने CPR देकर व्यक्ति को बचाया; पढ़ें अहम खबरें
Wed, 30 Aug 2023 05:23 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुर
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 30 Aug 2023 05:23 PM IST
सार
ओणम की खुशी में व्यक्ति एक छह वर्षीय बच्चे के साथ खुली जीप में घूम रहा था। यह बच्चा उसके दोस्त का था, जिसे उसने जीप की बोनट पर बैठाया हुआ था।
विज्ञापन
Open Jeep (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुर में ओणम के दौरान एक बच्चे को खुली जीप की बोनट पर बैठाकर वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना मंगलवार की शाम मेनमकुलम रोड के पास की है। व्यक्ति एक छह वर्षीय बच्चे के साथ खुली जीप में घूम रहा था। यह बच्चा उसके दोस्त का था, जिसे उसने जीप की बोनट पर बैठाया हुआ था। सड़क पर चल रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बच्चे के पिता और उनके कुछ अन्य दोस्त भी वाहन में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वाहन नंबर की पहचान के बाद तलाशी के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाने) और मोटर वाहन अधिनियम 184 (खतरनाक ड्राइविंग) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने व्यक्ति को बचाया
दूसरी ओर हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस के एक पुलिस अधिकारी बुधवार को बेगमपेट में दिल का दौरा पड़ने के बाद एक व्यक्ति के लिए संकटमोचक बनकर आया। उन्होंने आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) के जरिए उसकी जान बचाई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात-उत्तर क्षेत्र) पी मधुसूदन रेड्डी की समय पर कार्रवाई की तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने प्रशंसा की।
विज्ञापन
गोवा में हत्या के मामले का पर्दाफाश
गोवा के बिचोलिम शहर में एक 39 वर्षीय व्यक्ति की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। गोवा पुलिस ने मामला सामने आने के आठ घंटे बाद बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल, रमेश सिद्दागोली का शव बुधवार सुबह पणजी से करीब 28 किलोमीटर दूर बिचोलिम में एक पुल पर मिला था। प्रारंभिक जांच के बाद, पुलिस ने रमेश की पत्नी संगीता सिद्धगोली (29) और उसके प्रेमी रामू गवली (50) को ट्रैक किया। जब वे भागने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गवली संगीता का बहनोई है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, रमेश ने उनके अवैध संबंधों पर आपत्ति जताई थी। इससे नाराज होकर दोनों ने मंगलवार की रात रमेश सिद्दागोली की पीठ पर धारदार हथियार से वार कर दिया। आगे की जांच चल रही है।