फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Update Heroin worth Rs 3 crore seized eight exotic animals seized in Assam Know all

अपडेट्स: असम में तीन करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार; केरल में छुट्टी पर आए सेना के जवान से मारपीट

Mon, 25 Sep 2023 06:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीफू/सिलचर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीफू/सिलचर Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 25 Sep 2023 06:22 PM IST
सार

कछार जिले में पुलिस ने म्यांमार से तस्करी करके लाए जा रहे आठ विदेशी जानवरों को जब्त किया। इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Todays News Update Heroin worth Rs 3 crore seized eight exotic animals seized in Assam Know all
असम पुलिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सोमवार को तीन करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने खटखटी थाना क्षेत्र के कारागांव में अभियान चलाया और प्लास्टिक बैग लेकर घूम रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को 47 साबुन की डिब्बियों में छिपाकर रखी गई 583.08 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान करीमगंज जिले के निवासी 43 वर्षीय समसुल हक के रूप में हुई है। जब्त हेरोइन की कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन


वहीं, कछार जिले में पुलिस ने म्यांमार से तस्करी करके लाए जा रहे आठ विदेशी जानवरों को जब्त किया। इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। काचा के पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियान चलाया गया और रविवार शाम को असम-मिजोरम सीमा पर लैलापुर गेट पर मिजोरम से आ रहे एक वाहन से जानवरों को बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि हमें संदेह है कि विदेशी जानवरों की तस्करी म्यांमार से की गई थी और खेप भारत के किसी अन्य राज्य में जा रही थी। पिंजरे में बंद जानवरों को वन अधिकारियों को सौंप दिया गया और उन्हें गुवाहाटी में असम राज्य चिड़ियाघर में स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


कछार प्रभागीय वन अधिकारी ( डीएफओ) विजय पालवे ने बताया, 'जब्त की गई वन्यजीव प्रजातियों में दो पनामेनियन सफेद चेहरे वाले कैपुचिन शामिल हैं, जो बंदर की एक बहुत ही दुर्लभ प्रजाति है, चार काले गोरिल्ला और दो सामान्य ओपोसम, जिन्हें दक्षिणी काले कान वाले ओपोसम भी कहा जाता है, जो बंदर की एक दुर्लभ प्रजाति है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन वन्यजीव प्रजातियों की तस्करी आमतौर पर म्यांमार या इंडोनेशिया से की जाती है और खेप मिजोरम के रास्ते भारत में प्रवेश करती है। ये प्रजातियां दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में उन लोगों को बेची जाती हैं जो विदेशी प्रजातियों को पालतू जानवर के रूप में रखना पसंद करते हैं और इन्हें बहुत ऊंची कीमतों पर खरीदते हैं।

सेना के एक जवान से मारपीट
केरल के कोल्लम में अपने पैतृक स्थान पर छुट्टी पर आए सेना के एक जवान ने स्थानीय पुलिस और अपनी यूनिट से शिकायत की है कि उस पर 5-6 बदमाशों ने हमला किया है। आरोप है कि मारपीट के बाद उसकी पीठ पर पीएफआई लिख दिया गया। भारतीय सेना स्थानीय पुलिस के साथ घटनाक्रम पर नजर रख रही है। मामले की जांच भी की जा रही है। भारतीय सेना के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।


2.8 किलोग्राम वजनी पीली धातु जब्त
सीआईएसएफ ने मुंबई हवाई अड्डे पर हनुमंता रेड्डी नामक ओसीएस कंपनी के कर्मचारी को पेस्ट के रूप में लगभग 2.8 किलोग्राम वजनी पीली धातु (सोना) के साथ पकड़ा। इसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। OCS कंपनी के स्टाफ सदस्य, हनुमंत रेड्डी और पेस्ट के रूप में जब्त पीली धातु (सोना) को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क को सौंप दिया गया है। CISF ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed