फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Update Diamonds worth 5 crore looted from Angadia in Surat Govt doctor accused of sexually assault

Updates: सूरत में अंगड़िया से 5.5 करोड़ के हीरे लूटे; केरल में सरकारी डॉक्टर पर जूनियर के यौन उत्पीड़न का आरोप

Sun, 03 Sep 2023 10:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत/कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत/कोच्चि Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Sep 2023 10:15 PM IST
सार

Updates: सूरत शहर में पांच लोगों ने बंदूक की नोक पर एक अंगड़िया (पारंपरिक मनी कूरियर) को कथित तौर पर लूट लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी 5.5 करोड़ रुपये के हीरे लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Todays News Update Diamonds worth 5 crore looted from Angadia in Surat Govt doctor accused of sexually assault
police van - फोटो : Fhile Photo

विस्तार

गुजरात के सूरत शहर में पांच लोगों ने बंदूक की नोक पर एक अंगड़िया (पारंपरिक मनी कूरियर) को कथित तौर पर लूट लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी 5.5 करोड़ रुपये के हीरे लेकर फरार हो गए। वारदात उस वक्त हुई, जब हीरों को वैन में लोड किया जा रहा था।

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार सुबह हुई और पुलिस ने पड़ोसी वलसाड जिले तक तीन घंटे तक पीछा करने के बाद लुटेरों के गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त भक्ति ठाकर ने कहा कि एक आंगड़िया से करीब 5.5 करोड़ रुपये के हीरे लूटे गए और इस सिलसिले में पांच लोगों को पकड़ा गया है। आरोपी दो अंगड़िया पेढियों के हीरे से भरे पांच बैग लेकर फरार हो गए। अंगड़िया पेढ़ी एक पारंपरिक कूरियर एजेंसी है जो एक ग्राहक से दूसरे ग्राहक तक नकदी और कीमती सामान पहुंचाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, केरल में जनरल अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गय है। उस पर चार साल पहले अपने निजी परामर्श कक्ष में एक जूनियर डॉक्टर का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ई-मेल के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का बयान जल्द ही दर्ज किया जाएगा और उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन

दरअसल, एक महिला डॉक्टर ने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट के जरिए आरोप लगाए थे, जिसके बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज को शिकायत की जांच के आदेश देने पड़े। फेसबुक पोस्ट में डॉक्टर ने दावा किया कि मेडिसिन विभाग के तत्कालीन प्रमुख ने अस्पताल क्वार्टर के बाहर अपने निजी परामर्श कक्ष में उनके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया था।

असम: पैसे मांगने पर एक एएसपी व चार पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों गिरफ्तार
असम के बजाली जिले में कथित तौर पर पैसे मांगने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी, उसके पति और चार अन्य पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को बताया कि बजाली की तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और उसके पति को एक अन्य नागरिक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि अन्य चार पुलिसकर्मियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी सात लोग फिलहाल पुलिस रिमांड में हैं।

गिरफ्तारियां बृहस्पतिवार को एक पुलिस उपाधीक्षक और दो उप-निरीक्षकों सहित बजाली के सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज सीआईडी मामले के संबंध में की गईं।पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा था कि अगस्त के पहले सप्ताह में बजाली जिले के कुछ पुलिसकर्मियों के पैसे की मांग की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया था।

गुजरात: मुंद्रा बंदरगाह पर 6.5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने यहां मुंद्रा बंदरगाह पर 6.5 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी सिगरेट जब्त की है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि डीआरआई अहमदाबाद के अधिकारियों ने मुंद्रा बंदरगाह पर आयात की गई खेप को रोका। इस खेप को ऑटो एयर फ्रेशनर बताया गया था। जांच के बाद सामान में विदेशी सिगरेट मिली। अधिकांश विदेशी सिगरेटों पर 'मेड इन टर्की' लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed