फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays Covid Update: Active corona cases cross 50 thousand, marginally less new patients found in last 24 hours

Covid Update: सक्रिय कोरोना केस 50 हजार के पार, बीते 24 घंटे में मिले 6594 नए मरीज

Tue, 14 Jun 2022 10:11 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 14 Jun 2022 10:11 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 6594 नए संक्रमित मिले, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50548 हो गई है।

विज्ञापन
Todays Covid Update: Active corona cases cross 50 thousand, marginally less new patients found in last 24 hours
कोरोना के मामले - फोटो : self

विस्तार

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में नए संक्रमितों में कमी आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि बीते सात दिनों में महज सात दिनों में ही संक्रमण देश के चार से 15 राज्यों तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 6594 नए संक्रमित मिले, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50548 हो गई है। सोमवार को 8084 नए मरीज मिले थे। दैनिक संक्रमण दर भी सोमवार को चार माह बाद 3.24 फीसदी तक पहुंच गई थी। देश में बीते 122 दिन बाद सोमवार को पहली बार कोरोना संक्रमण दर तीन फीसदी के पार पहुंची थी। इससे पहले 11 फरवरी को संक्रमण दर 3.50 फीसदी दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार को यह घटकर 2.05  फीसदी रह गई। 
विज्ञापन


कोविड रिपोर्ट एक नजर में

  • बीते 24 घंटे मिले मिले 6,594 मरीज
  • अब तक कुल केस बढ़कर 4,32,36,695
  • 24 घंटे में सक्रिय केस 2553 बढ़े
  • सक्रिय केस की मौजूदा संख्या 50,548
  • कुल केस में सक्रिय केस 0.12 फीसदी
  • मौजूदा कोविड रिकवरी रेट 98.67 फीसदी
  • दैनिक संक्रमण दर 2.05, साप्ताहिक दर 2.32
  • महामारी से अब तक उबरे लोग 4,26,61,370
  • कोरोना मृत्यु दर 1.21 फीसदी
  • कोविड टीकों की अब तक कुल खुराक 195.35 करोड़


50 जिलों में कोरोना संक्रमण 5 फीसदी से ऊपर
कोरोना के मामलों में तेज घट बढ़ रोज के परीक्षणों पर भी निर्भर करती है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट में पता चला है कि छह से 12 जून के बीच देश के 50 जिलों में कोरोना का संक्रमण पांच फीसदी से ऊपर निकल गया है। जबकि छह जून से पहले तक इन जिलों की संख्या 28 थी। मिजोरम, पांडिचेरी और अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण 70 फीसदी तक पहुंच गया है। यानी यहां एक सप्ताह के दौरान जांच में 10 में से सात सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा संक्रमित जिलों में कहां कितनी संक्रमण दर
नागालैंड, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का एक-एक जिला येलो जोन में है। इसी तरह दिल्ली के 11 में से चार जिले दक्षिण, पूर्वी, उत्तर पश्चिम और मध्य दिल्ली में संक्रमण पांच से साढ़े पांच फीसदी के बीच है। इनके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम में 9.40, फरीदाबाद में 7.08 और पंचकूला में 6.41 फीसदी संक्रमण है। इसी तरह अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और मिजोरम में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 

नए वैरिएंट की भूमिका से इनकार नहीं
स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव ने कहा, कोरोना प्रसार पहले की तुलना में तेज है। इसके पीछे नए वैरिएंट की भूमिका भी हो सकती है लेकिन उसके बारे में अभी तक इन्साकॉग एवं वैज्ञानिक दलों से पुष्टि नहीं हो पाई है।


दिल्ली का असर पूरे एनसीआर पर
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दिल्ली का असर पूरे एनसीआर पर दिखाई दे रहा है। दिल्ली की तीन सीमाओं से सटे गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में संक्रमण येलो जोन में पहुंच गया है। जबकि गाजियाबाद और सोनीपत की स्थिति अभी काफी हद तक नियंत्रित है। उन्होंने कहा, मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार से तत्काल इन दोनों शहरों में निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है। ताकि संक्रमण के प्रसार को जल्द से जल्द नियंत्रण में लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed