फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today top headlines national news Earthquake Solar Eclipse IPL Politics business and world hindi news updates

Top Headlines: म्यांमार भूकंप में 1600+ मौतें; जयपुर में तनाव; बिहार में परीक्षा नतीजे; साल का पहला सूर्यग्रहण

Sat, 29 Mar 2025 07:49 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Today top headlines national news Earthquake Solar Eclipse IPL Politics business and world hindi news updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

दिन की बड़ी सुर्खियों में आज भी भूकंप की मार झेल रहे म्यांमार में अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत सबसे बड़ी खबर रही। भूकंप कितना विनाशकारी है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौतों के अलावा 2000 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। इसके अलावा राजस्थान की राजधानी जयपुर में तेजाजी की खंडित मूर्ति को लेकर उपजा तनाव भी दिन की बड़ी खबरों में शामिल रहा। बिहार में 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए गए। साल का पहला सूर्यग्रहण भी आज की अहम खबरों में चर्चा में बना रहा। मनोरंजन जगत की खबरों में स्टैंडअप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा का आपत्तिजनक बयान भी सुर्खियों में है। अंतरराष्ट्रीय खबरों में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी होने की खबर चर्चा में रही। अब समझौते की दिशा में दोनों देश आगे बढ़ रहे हैं। खेल जगत की खबरों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला चर्चा में है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें

विज्ञापन

Today top headlines national news Earthquake Solar Eclipse IPL Politics business and world hindi news updates
म्याांमार और थाईलैंड में भूकंप का कहर - फोटो : पीटीआई

Earthquake: म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1644 हुई, 2000 से अधिक घायल
म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार (28 मार्च) को आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई। आज भी कई बार धरती कांपी। म्यांमार में विनाशकारी भूकंप के कारण 1644 लोगों की मौत हो चुकी है। सैंकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। भूकंप की जद में आए इलाकों के 2000 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। थाईलैंड में भी 10 लोगों की मौत हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Today top headlines national news Earthquake Solar Eclipse IPL Politics business and world hindi news updates
तेजाजी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

तेजाजी प्रतिमा खंडित मामला: जयपुर में तनाव, सड़कों पर उतरे लोग
राजधानी जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र स्थित वीर तेजाजी मंदिर में शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने मूर्ति खंडित कर दी, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर के बाहर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने टोंक रोड को जाम कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब लोग नहीं माने तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Today top headlines national news Earthquake Solar Eclipse IPL Politics business and world hindi news updates
Bihar Board 10th Topper List 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

BSEB 10th Topper List: 10वीं में साक्षी, अंशु और रंजन अव्वल; जानें कितने नंबर आए
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अब अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं। परिणाम के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स के नाम की भी घोषणा कर दी है। आप यहां बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉपर लिस्ट देख सकते हैं। 10वीं के छात्र यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Earthquake Solar Eclipse IPL Politics business and world hindi news updates
सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 - फोटो : amar ujala

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण हुआ समाप्त, 21 सितंबर को अगला 
साल का पहला सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है। यह सूर्य ग्रहण करीब 3 घंटे और 56 मिनट तक चला। यह  सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण था। अब अगला सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। भारत में 2 अगस्त 2027 को लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Earthquake Solar Eclipse IPL Politics business and world hindi news updates
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई

Operation Brahma: यूपी से म्यांमार जाएंगे फील्ड अस्पताल के 118 चिकित्साकर्मी
भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। ऑपरेशन ब्रह्मा पर विदेश मंत्रालय ने बताया कि म्यांमार में भारत के राजदूत राहत और बचाव कार्यों का बेहतर समन्वय करने के लिए फिलहाल नेपीता में हैं। सरकार के मुताबिक भारतीय समुदाय के किसी सदस्य के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। बता दें कि म्यांमार में भूकंप के कारण अब तक एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ऑपरेशन ब्रह्मा की शुरुआत के मकसद पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि संकट के समय सबसे पहले मदद करना भारत की विदेश नीति का हिस्सा है। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Earthquake Solar Eclipse IPL Politics business and world hindi news updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

India-US Ties: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी
भारत और अमेरिका के अधिकारियों ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत का एक दौर शनिवार को पूरा कर लिया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। इस बैठक में अमेरिका के अधिकारियों की टीम का नेतृत्व साउथ और सेंट्रल एशिया के लिए असिस्टेंट अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ब्रेंडन लिंच ने किया। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Earthquake Solar Eclipse IPL Politics business and world hindi news updates
स्वाति सचदेवा - फोटो : इंस्टाग्राम @swati.sachdeva95

Swati Sachdeva: अल्लाहबादिया की फेहरिस्त में शामिल हुईं स्वाति सचदेवा
डेढ़ महीने पहले ही 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसे लेकर अब तक शो के मेकर्स और खुद रणवीर कोर्ट और साइबर सेल के चक्कर काट रहे हैं। इसी बीच एक और कॉमेडियन ने अपने घर में मिले टॉय को मां से जोड़ते हुए अश्लील टिप्पणी की है। ये कॉमेडियन हैं स्वाति सचदेवा, जिन्हें सोशल मीडिया पर अपने नए स्टैंड अप कॉमेडी वीडियो को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Earthquake Solar Eclipse IPL Politics business and world hindi news updates
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीता टॉस
आज मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले गंवाए हैं और मुंबई और गुजरात की नजरें जीत की तलाश में होंगी। इस मैच से हार्दिक पांड्या वापसी करेंगे जो एक मैच के प्रतिबंध के कारण पिछला मुकाबला नहीं खेल सके थे। फिलहाल मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Earthquake Solar Eclipse IPL Politics business and world hindi news updates
नक्सलियों के शव बरामद - फोटो : एएनआई

Sukma Naxal Encounter: सुकमा में 17 नक्सली ढेर, दो जवान घायल
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में अब तक 17 नक्सली मारे गए हैं। इंसास और SLR समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। मरने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। एक साल के अंदर अब तक 410 नक्सली मारे जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Earthquake Solar Eclipse IPL Politics business and world hindi news updates
नेपाल में हिंसा - फोटो : पीटीआई

हिंसा भड़काने के पीछे पूर्व राजा ज्ञानेंद्र का हाथ: प्रचंड 
नेपाल में शुक्रवार को राजशाही बहाली की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। अब नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल ने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। पूर्व पीएम ने ज्ञानेंद्र शाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुष्प कमल दहल प्रचंड ने शनिवार की सुबह हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान वे सोशलिस्ट फ्रंट के कार्यालय भी पहुंचे, जिसे हिंसा के दौरान नुकसान पहुंचाया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Earthquake Solar Eclipse IPL Politics business and world hindi news updates
मुंबई का पहला नेचर ट्रेल वॉकवे। - फोटो : amarujala.com

मुंबई का पहले एलिवेटेड नेचर ट्रेल वॉकवे की रविवार से होगी शुरुआत
मुंबई में अपनी तरह का पहला एलिवेटेड नेचर ट्रेल वॉकवे रविवार 30 मार्च 2025 को पर्यटकों और मुंबईवासियों के लिए खुलने जा रहा है। यह वॉकवे जंगल से होकर गुजरेगा। इसका प्रवेश द्वार दक्षिण मुंबई के कमला नेहरू पार्क से होगा इसके बाद यह मालाबार हिल के जंगलों से होता हुआ अंत में गिरगांव चौपाटी से सटे अरब सागर के दृश्यो को देखने का अवसर भी प्रदान करेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed