फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mumbai's first elevated nature trail walkway is going to open for tourists and Mumbaikars

Nature Trail Walkway: मुंबई का पहले एलिवेटेड नेचर ट्रेल वॉकवे की रविवार से होगी शुरुआत, जानें कितने का है टिकट

Sat, 29 Mar 2025 06:48 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Sat, 29 Mar 2025 06:48 PM IST
सार

Nature Trail Walkway: मुंबई का पहला एलिवेटेड नेचर ट्रल वॉकवे पर्यटकों और मुंबईवासियों के लिए खुलने जा रहा है। इसका प्रवेश द्वारा दक्षिण मुंबई के कमला नेहरू पार्क से होगा इसके बाद यह मालाबार हिल के जंगलों से होता हुआ अंत में गिरगांव चौपाटी से सटे अरब सागर के दृश्यो को देखने का अवसर भी प्रदान करेगा। आम लोगों के लिए टिकट की कीमत 25 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 100 रुपये होगी।

विज्ञापन
Mumbai's first elevated nature trail walkway is going to open for tourists and Mumbaikars
मुंबई का पहला नेचर ट्रेल वॉकवे। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मुंबई में अपनी तरह का पहला एलिवेटेड नेचर ट्रेल वॉकवे रविवार 30 मार्च 2025 को पर्यटकों और मुंबईवासियों के लिए खुलने जा रहा है। यह वॉकवे जंगल से होकर गुजरेगा। इसका प्रवेश द्वार दक्षिण मुंबई के कमला नेहरू पार्क से होगा इसके बाद यह मालाबार हिल के जंगलों से होता हुआ अंत में गिरगांव चौपाटी से सटे अरब सागर के दृश्यो को देखने का अवसर भी प्रदान करेगा। 

विज्ञापन


यह नेचर ट्रेल वॉकवे दक्षिण मुंबई के कमला नेहरू पार्क और फिर फिरोजशाह मेहता पार्क के पेड़ों की भी सैर करवाएगा। इसका उद्घाटन रविवार 30 मार्च 2025  किया जाएगा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त और प्रशासक भूषण गगरानी ने इसकी जानकारी दी। इस परियोजना का निर्माण बीएमसी ने किया है। यह सिंगापुर में विकसित ट्री टॉप वॉक जैसा मार्ग मुंबई में पहली बार विकसित किया गया है, जो मुंबईकरों और यहां आनेवाले पर्यटकों को एक अलग अनुभव प्रदान करेगा।
विज्ञापन


कुल लागत 26 करोड़ रुपये, लकड़ी से किया गया निर्माण
इसका निर्माण लकड़ी से किया गया है, इसमें मशीनों का उपयोग कम करते हुए जंगलों को सुरक्षित रखा गया है। इसमें सबसे अधिक काम मैन्युअली हुआ है और हाइड्रोलिक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी कुल लागत 26 करोड़ रुपये आई है। इस 470  मिटर लंबाई है और 2.4 मीटर चौड़ाई में फैले इस वॉकवे में एक ऊंचा लकड़ी का डेक, रेलिंग, दो तरफ से सहायक खंभे और लकड़ी के जोड़ का उपोग किया गया है। सुंदरता को बढ़ाने के लिए लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
पर्यटकों की सुरक्षा और व्यवस्था
बीमएमसी का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया गया है। साथ ही पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए एक्सेस कंट्रोल सिस्टम को विकसित किया गया है। इससे पूरे वॉकवे की निगरानी करना और नियंत्रण रखने में आसानी होगी। इतना ही नहीं आपातकालीन मार्गों की भी व्यवस्था की गई है।


टिकट की कीमत 25 रुपये होगी
बीएमसी के अनुसार आम लोगों के लिए इसका टिक 25 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 100 रुपये रखा गया है।

100 से अधिक पौधे और अनोखे पक्षी देखने का मौका
बीएमसी के अनुसार इस वॉकवे के जरिए मुंबई की समृद्ध प्राकृतिक सौदर्य और जैव विविधा को देखा का अवसर मिलेगा। जिसमें अनेक प्रकार के 100 से अधिक पौधे होंगे साथ ही अनोख पक्षियों को भी देखने का मौका यहां मिलेगा। इसके अलावा, सरपट दौड़ने वाले जानवरों में सारदा, झाड़सरदा, भारतीय सुलादार सारदा, नाग,आदि को देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed