फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today there will be heavy rain in many states of the country the effect of monsoon will reduce slowly in Maharashtra orange alert in Madhya Pradesh

मौसम अपडेट: देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश, महाराष्ट्र में कम होगा मानसून का असर, मध्यप्रदेश में अलर्ट

Sun, 25 Jul 2021 08:22 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 25 Jul 2021 08:22 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में आज यानी रविवार को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मध्यप्रदेश में वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Today there will be heavy rain in many states of the country the effect of monsoon will reduce slowly in Maharashtra orange alert in Madhya Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के अनुसार देश के कई इलाकों में आज यानी रविवार (25 जुलाई) को भारी बारिश होने की संभवना है। वहीं, महाराष्ट्र में तेज बारिश ने पहले ही तबाही मचा रखी है। हालांकि, आने वाले दिनों में गोवा व महाराष्ट्र को वर्षा से राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि भारत के पश्चिमी तटीय इलाकों में मानसून का असर अब धीरे-धीरे कम हो जाएगा। वहीं, आइएमडी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में आज से भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के कई अन्य राज्यों में रविवार से बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। बता दें, विभाग ने मध्यप्रदेश के 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। आइए जानते हैं पूरे देश के मौसम का मिजाज। 

विज्ञापन


दिल्ली 
दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 71 से 83 प्रतिशत के मध्य रही। मौसम विभाग की माने तो रविवार को दिल्ली में हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही आज यहां आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बता दें,  26 जुलाई के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में शनिवार (24 जुलाई) को कुछ जगहों पर हल्की से मध्य बारिश हुई और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। राज्य के पूर्वी हिस्से में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश भी देखी गई। प्रदेश में रविवार को भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश 
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमराई, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, देवास, आगर मालवा, अशोक नगर और शिवपुरी जिले के विभिन्न जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

महाराष्ट्र 
राज्य के की जिलों में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधारी बारिश हो रही है, जिससे काफी तबाही मची हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन दिनों में महाराष्ट्र के पुणे और कोंकण संभाग में हुई मूसलाधार बारिश और कुछ इलाकों में हुए भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 112 हो गई। इसमें 52 लोगों की मौत तटीय रायगढ़ जिले में हुई है। महाराष्ट्र में, 1,35,313 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जिसमें सांगली जिले में 78,111 और कोल्हापुर जिले में 40,882 लोग शामिल हैं। सांगली में कृष्णा नदी और कोल्हापुर में पंचगंगा नदी में बाढ़ आ गई है। रायगढ़ जिले के तलाई गांव में हुए भूस्खलन की जगह से अब तक 41 शव बरामद किए गए हैं। कुछ लोग अभी भी लापता हैं।

राजस्थान 
राजस्थान में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और राज्य के पूर्वी हिस्से में 27 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। जयपुर स्थित मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि झालावाड़ के पिरावा में पिछले 24 घंटे की अवधि में 21 सेंटीमीटर रिकॉर्ड अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। पीपलदा (कोटा) और मलसीसर (झुंझुनू) में समान अवधि के दौरान आठ-आठ सेमी बारिश हुई।

 गुजरात
आईएमडी के मुताबिक, गुजरात में 27 जुलाई तक मानसून काफी सक्रिय रहने वाला है, जिसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। 

अन्य राज्य
पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश हुई। हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 37.3 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों प्रदेशों की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के मैदानी व पहाड़ी इलाके
आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि 25 जुलाई से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि बढ़ जाएगी। विभाग ने कहा कि 25-28 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा के साथ व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है।



आईएमडी ने कहा कि 26-28 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की उम्मीद है जबकि 27 और 28 जुलाई को पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed