फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today Rahul gandhi will do Road show in gorakhpur

देवरिया में खाट सभा के बाद आज गोरखपुर में रोड शो करेंगे राहुल गांधी

Wed, 07 Sep 2016 04:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
today Rahul gandhi will do Road show in gorakhpur
देवरिया खाट सभा के बाद गोरखपुर पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : amarujala

किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बुधवार को शहर में रोड शो होगा। देवरिया में खाट सभा करने के बाद गोरखपुर सीमा में प्रवेश करने पर राहुल का राजीव शुक्ला ने रामपुर 15 मील के पास और कूड़ाघाट में पार्टीजनों ने जोरदार स्वागत किया। विशेष बस में सवार राहुल गांधी ने न सिर्फ लोगों का अभिवादन स्वीकार किया बल्कि कुछ लोगों से हाथ भी मिलाया। सुरक्षा कारणों से रोड शो के लिए पूर्व निर्धारित रूट में तब्दीली की गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को जहां देवरिया में राहुल गांधी खाट सभा हो रही थी वहीं गोरखपुर में कांग्रेसी उनकी आगवानी की तैयारी में जुटे रहे। शाम तकरीबन सात बजे कांग्रेसी रामपुर 15 मील के पास इकट्ठा हुए। यहां डॉ. प्रदीप पांडेय, डॉ. सैयद जमाल, गोरखलाल श्रीवास्तव, मदन कुमार त्रिपाठी, जितेंद्र पांडेय, सतेंद्र पांडेय, देवेंद्र उपाध्याय, अनवर हुसैन आदि कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की अगवानी की।
विज्ञापन


इसके बाद राहुल गांधी काफिले की शक्ल में गौतम गुरुंग चौराहा कूड़ाघाट पहुंचे। वहां महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दिलीप कुमार निषाद, हसन, दिलीप पांउेय आदि ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने बस के पायदान तक आकर कांग्रेसियों का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ से हाथ भी मिलाए। इसके बाद राहुल गांधी विश्राम के लिए सर्किट हाउस पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड शो का रूट बदला, अब बैंक रोड नहीं जाएंगे

today Rahul gandhi will do Road show in gorakhpur

शहर के मुख्य बाजारों में अब राहुल गांधी का रोड शो नहीं होगा। रोड शो अब बैंक रोड की ओर नहीं बल्कि टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से सीधे घोष कंपनी जाकर जिला अस्पताल, शास्त्री चौराहा होते हुए अंबेडकर चौराहे पर आकर खत्म होगा। रोड शो की शुरुआत विश्वविद्यालय चौराहे से होगी। 

इसके पहले राहुल गांधी सुबह 10 बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाएंगे और इंसेफेलाइटिस मरीजों का हालचाल लेंगे। वहां से लौटने के बाद तकरीबन 10.30 बजे से विश्वविद्यालय चौराहा से उनका रोड शो शुरू होगा।

समापन के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष रुस्तमपुर ढाला होते हुए संतकबीरनगर चले जाएंगे। पहले रोड शो का रूट महात्मा गांधी की प्रतिमा से बैंक रोड, अग्रसेन तिराहा, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, नखास चौक, रेती चौक, मदीना चौक और फिर घोष कंपनी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed