{"_id":"57d886504f1c1beb5bd48696","slug":"today-rahul-gandhi-will-be-in-mirzapur-and-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी आज मिर्जापुर और भदोही में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी आज मिर्जापुर और भदोही में
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर/भदोही
Updated Wed, 14 Sep 2016 04:35 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार की सुबह दिल्ली से चलकर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रोटोकोल के मुताबिक यहां से 10.20 बजे वह हेलीकाप्टर से मिर्जापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मिर्जापुर के बिहसड़ा गांव में 11.05 बजे वे किसानों के साथ खाट सभा करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 12.45 बजे मड़िहान के देवरी में आयोजित खाट सभा को संबोधित करेंगे। 2.15 बजे देवरी से जसोवर होते हुए सड़क मार्ग से वे रामबाग पहुंचेंगे। 3.25 बजे रामबाग से इमामबाड़ा तक का रोड शो शुरू होगा। 5.10 पर कंतित शरीफ में ताजपोशी के बाद 5.25 बजे वे मां विंध्यासिनी धाम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यहां पूजन अर्चन के बाद भदोही जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम 6.50 बजे राहुल गांधी गोपीगंज के गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद शाम 7.20 बजे वे इलाहाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक जिले में प्रवेश करने के साथ ही वह रोड शो करते हुए जनसभा स्थल तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन