फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today PM Modi will hand over all the state presidents of the Country to Pajapayee urn

पीएम मोदी-शाह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्षों को सौंपे वाजपेयी के अस्थि कलश, पूरे देश में निकलेगी यात्रा

Wed, 22 Aug 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Aug 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Today PM Modi will hand over all the state presidents of the Country to Pajapayee urn
BJP

भाजपा आज से पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अशोक रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी राज्यों के भाजपा अध्यक्षों को अस्थि कलश सौंपा । इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संगठन मंत्री रामलाल समेत कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता मौजूद थे । वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य एवं परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन


सभी भाजपा अध्यक्ष अपने-अपने राज्यों में वाजपेयी की अस्थियों का कलश लेकर जाएंगे। हर राज्य में अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी । पूर्व प्रधानमंत्री की इस कलश यात्रा के लिए राजधानियों, जिलों और तालुकों में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है ।
विज्ञापन


भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी का हर सिपाही एवं देश का हर नागरिक कालजयी व्यक्तित्व वाजपेयी जी को सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते हैं। इस क्रम में पार्टी ने देश के सभी राज्यों में दिवंगत वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा निकालने का निश्चय किया है ताकि राष्ट्र अपने महान सपूत को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा देश के सभी राज्यों में आदर और श्रद्धा के साथ निकाली जायेगी और राज्य की सभी पवित्र नदियों में पूरे विधि-विधान के साथ अस्थियाँ विसर्जित की जायेगी। वाजपेयी की अस्थियां देश की 100 से अधिक नदियों में प्रवाहित की जायेगी ।

उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त को हरिद्वार (उत्तराखंड) में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाली गई थी। तत्पश्चात हर की पौड़ी में गंगा में वाजपेयी की अस्थियां प्रवाहित की गई थीं। इस दौरान वाजपेयी के परिजनों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


इससे पहले इंदिरा गाँधी इनडोर स्टेडियम के के डी जाधव सभागार में वाजपेयी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के सभी राजनातिक दलों और सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के वरिष्ठ सदस्यों ने वाजपेयी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये थे ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed