फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today News Updates 14th August north east west south india politics crime national news in hindi

Updates: फॉक्सकॉन के चेयरमैन से मिले पीएम मोदी; त्रिची एयरपोर्ट से 1.53 करोड़ कीमत के जेवरात जब्त

Wed, 14 Aug 2024 11:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 14 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Today News Updates 14th August north east west south india politics crime national news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला

फॉक्सकॉन के चेयरमैन से मिले पीएम मोदी

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) के चेयरमैन यंग लियू से मुलाकात की है। वहीं इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट भी कियास जिसमें उन्होंने लिखा, होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) के चेयरमैन यंग लियू से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैंने भविष्य के क्षेत्रों में भारत द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले शानदार अवसरों पर प्रकाश डाला। हमने भारत में कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में उनकी निवेश योजनाओं पर भी बेहतरीन चर्चा की।
 

मेघालय के कुछ हिस्सों में 3.7 तीव्रता का भूकंप
मेघालय के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर आया और इसका केंद्र पूर्वी जयंतिया हिल्स जिला था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। 

विज्ञापन

शशि थरूर के खिलाफ चंद्रशेखर ने दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है।  तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर थरूर और चंद्रशेखर के बीच कड़ी टक्कर हुई थी, जिसमें कांग्रेस नेता ने चंद्रशेखर को 16,000 से अधिक मतों से हराया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पटियाला हाउस कोर्ट में दायर मामले में दावा किया कि थरूर ने एक मलयालम समाचार चैनल पर आकर आरोप लगाया था कि चंद्रशेखर ने लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को पैसे की पेशकश की थी। मामले की सुनवाई की तिथि 21 अगस्त तय की है।
विज्ञापन

बंगलूरू में बस ने कई गाड़ियों को कुचला

बंगलूरू में सोमवार को एक बस कई बाइकों और कारों से टक्करा गई। इस हादसे में कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस के अंदर लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। बता दें, यह पूरा मामला यहां के हेब्बल फ्लाईओवर का है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चालक वोल्वो बस की स्टीयरिंग व्हील को एक हाथ से चला रहा है। आगे वह जब जाम देखता है तो वह ब्रेक लगाने की कोशिश करता है। मगर चालक के नियंत्रण खोने से कुछ सेकंड बाद बस कम से कम चार कारों और पांच दोपहिया वाहनों से टकरा जाती है। आखिरकार लगभग 10 सेकंड के बाद बस तब रुकी, जब एक कार को कई मीटर तक खींचते हुए ले गई। वीडियो में बस कंडक्टर को ड्राइवर की सीट पर भागते हुए और यह पूछने का इशारा करते हुए भी दिखाया गया है कि वह ब्रेक क्यों नहीं लगा रहा है। बस का शीशा टूटा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

त्रिची एयरपोर्ट पर 1.53 करोड़ रुपये के जेवरात जब्त

तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट के एआईयू अधिकारियों ने मंगलवार को एक महिला यात्री से 24 कैरेट और 22 कैरेट शुद्धता के 2291 ग्राम सोने के सामान जब्त किए। इनकी कीमत करीब 1.53 करोड़ रुपये है। महिला यात्री ने सीमा शुल्क के भुगतान से बचने के लिए सीमा शुल्क विभाग को बताए बिना ही सोने की तस्करी करने का प्रयास किया था। अधिकारियों ने बताया कि उसके पासपोर्ट के सत्यापन से यह भी पता चला कि वह सोना आयात करने के लिए पात्र यात्री नहीं है। सोमवार की देर रात को एयर एशिया की फ्लाइट संख्या AK-29 से कुआलालंपुर से पैक्स आया था। यात्री को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

भारत-अमेरिका ने MSME को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और अमेरिका ने एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों पक्षों को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में सहयोग करने के लिए एक रूपरेखा (फ्रेमवर्क) प्रदान करेगा। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "समझौता दोनों देशों के एमएसएमई को बढ़ावा देने में सक्षम बनाएगा।" उन्होंने कहा, "आज भारत-अमेरिका ने एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो दोनों देशों के एमएसएमई को वैश्विक बाजारों में लाने, नवाचार (इनोवेशन) को बढ़ावा देने और महिला उद्यमियों का समर्थन करेगा।" 

ओडिशा: पटनायक ने की शांति बनाए रखने की अपील

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की कि वे राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखे। उनका यह बयान तब सामने आया है, जब एक वर्ग के लोगों पर हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि ओडिशा एक ऐसा राज्य है जहां सांप्रदायिक सद्भाव और शांति सदियों से है। पटनायक ने एक्स पर कहा, "कई समूह और असंतुष्ट लोग मुझसे मिले। उन्होंने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। यह दुख है कि वे हमलों और भेदभाव के शिकार हो रहे हैं।" बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख ने कहा, चिंता का विषय यह है कि अब राज्य के विभिन्न हिस्सों से अशांति की खबरें आ रही हैं। उन्होंने सभी समुदायों से राज्य की छवि और गरिमा की रक्षा करने की अपील की और सुझाव दिया कि हर कोई शांतिपूर्ण राज्य के रूप में कानून-व्यवस्था, लोगों की संपत्ति और जीवन की सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में काम करे। 

मनोज आहूजा श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
ओडिशा सरकार ने मुख्य सचिव मनोज आहूजा को श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति पुरी में 12वीं सदी के इस मंदिर के निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है। विधि आयोग की ओर जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि 1990 बैच के आईएएस अधिकारी आहूजा को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के अलावा यह जिम्मेदारी दी गई है।

ओडिशा में आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व इंजीनियर गिरफ्तार
ओडिशा के सतर्कता विभाग ने छापे के दौरान करोड़ों रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिलने के बाद सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता ताराप्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। मिश्रा के पास 10 आलीशान फ्लैट, सात महंगे प्लॉट, 2.55 किलोग्राम सोना और 370 ग्राम हीरे मिले थे। आय के स्रोत के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा संतोषजनक जवाब नहीं दे सके थे। मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

तेलंगाना : 8 लाख की रिश्वत लेते संयुक्त कलेक्टर गिरफ्तार
तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रंगारेड्डी जिले के संयुक्त कलेक्टर और एक वरिष्ठ सहायक को 8 लाख की रिश्वत लेते हुए मौके पर पकड़ा। एसीबी के संयुक्त निदेशक सीवी आनंद ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, रंगारेड्डी के संयुक्त कलेक्टर एवी भूपाल रेड्डी और वरिष्ठ सहायक वाई मदन मोहन रेड्डी ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने धरणी पोर्टल में निषिद्ध सूची से 14 गुंठा भूमि को हटाने के लिए शिकायतकर्ता से आठ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। दोनों ने उजागर हुए बिना पैसे प्राप्त करने के लिए कई सावधानियां बरतीं। लेकिन हमारी टीमें एक कदम आगे रहीं और उन्हें पकड़ लिया। धरणी भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली है। 

पुणे: दोस्त को दफनाने के मामले में दो गिरफ्तार
पुणे जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने पिछले महीने दोस्त को उसके परिवार या पुलिस को सूचित किए बिना दफना दिया। व्यक्ति की सौ फीट ऊंच बिजली के टावर से गिरकर मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना 13 जुलाई की है। जब मृतक बसवराज मांगूले (22 वर्षीय) और आरोपी सौरभ  रेनूस और रुपेश येनपुरे एक बंद हो चुके हाई-टेंशन बिजली के टावर से धातु की केबल कथित तौर पर चुराने की कोशिश कर रहे थे। यह टावर रणजने गांव के पास है। 

केंद्र ने एनएसजी डीजी नलिन के कार्यकाल में की कमी, एजीएमयूटी कैडर में भेजा

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक (डीजी) नलिन प्रभात के कार्यकाल को कम कर दिया और उन्हें आंध्र प्रदेश कैडर से एजीएमयूटी कैडर में भेज दिया। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने इस संदर्भ में बुधवार को आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि एसीसी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक के रूप में 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी नलिन प्रभात के कार्यकाल को कम करने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे रही है। एसीसी ने आंध्र प्रदेश के आईपीएस अधिकारी प्रभात की एजीएमयूटी कैडर में अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है, जो एजीएमयूटी कैडर में शामिल होने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक होगी। माना जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी प्रभात को नया कार्यभार सौंपा जा सकता है। एजीएमयूटी का तात्पर्य अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश कैडर से है। इसका नियंत्रण प्राधिकारी गृह मंत्रालय है।

एसबीआई और पीएनबी के साथ कोई कारोबार नहीं करेगी कर्नाटक सरकार

कर्नाटक सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ अब कोई कारोबार नहीं करने का फैसला किया है। ऐसा इन दोनों बैंकों की ओर से जमा राशि वापस नहीं करने पर किया गया है। कर्नाटक सरकार ने अपने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और विश्वविद्यालयों को इन दोनों बैंकों में अपनी सभी जमा और निवेश वापस लेने का आदेश दिया है। साथ ही आगे इनके साथ कोई कारोबार या लेनदेन नहीं करने को भी कहा है। यह आदेश बैंक कर्मचारियों से जुड़े घोटाले के बाद कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (केआईएडीबी) की 12 करोड़ रुपये को जमा राशि बैंक की ओर से वापस नहीं किए जाने पर आया है। इसी तरह, कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (केएसपीसीबी) की जमा धनराशि 10 करोड़ रुपये भी बैंक अधिकारियों की ओर से किए गए घोटाले के कारण बैंक ने वापस करने से इन्कार कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से 12 अगस्त को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि बैंक अधिकारियों के साथ बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला है और अब मामला न्यायालय के अधीन है।

एआईबीए ने की हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय साजिश के पहलू की 360 डिग्री जांच की मांग

ऑल इंडिया बार एसोसिएशन (एआईबीए) के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. आदिश सी अग्रवाल ने भारत सरकार से नवीनतम हिंडनबर्ग रिपोर्ट के पीछे कथित अंतरराष्ट्रीय साजिश की 360 डिग्री जांच शुरू करने का आग्रह किया। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष रह चुके डॉ. आदिश सी अग्रवाल ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट भारत के दुश्मनों की ओर से भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर किए गए प्रयास का हिस्सा है। भारत आर्थिक विकास और स्थिरता का अनुभव कर रहा है, जबकि इसके पड़ोसी देश आर्थिक कठिनाइयों और नागरिक अशांति से जूझ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट दुश्मन देशों की भारत की वर्तमान केंद्र सरकार और प्रमुख व्यावसायिक उद्यमों को निशाना बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed