फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today in history september 6: Operation Gibraltar of Pakistan was defeated

इतिहास में दर्ज 6 सितंबर: पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Thu, 06 Sep 2018 11:13 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Sep 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
today in history september 6: Operation Gibraltar of Pakistan was defeated
ऑपरेशन जिब्राल्टर (फाइल फोटो)
53 साल पहले आज ही के दिन यानी छह सितंबर का दिन भारत के इतिहास में विशेष स्थान है। ऑपरेशन जिब्राल्टर के नाम पर शुरू की गई पाकिस्तान की भारत विरोधी मुहिम का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की रणनीति का कोड था ऑपरेशन जिब्राल्टर। इस अभियान के तहत पाकिस्तान भारतीय शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू करना चाहता था। सफल होने पर, पाकिस्तान को कश्मीर पर नियंत्रण हासिल करने की उम्मीद थी लेकिन उसके लिए यह अभियान एक बड़ी नाकामी साबित हुआ। इसके जवाब में छह सितंबर 1965 को भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की। आखिरकार लड़ाई छिड़ गई और भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पराजित किया। 
विज्ञापन


देश दुनिया के इतिहास में छह सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1522 - समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया आज ही के दिन स्पेन लौटा। 

1901 - अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को न्यूयॉर्क में अराजकतावादी व्यक्ति ने गोली मारी। आठ दिन तक जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1929 - जाने-माने भारतीय फिल्मकार यश जौहर का जन्म अविभाजित भारत के समय लाहौर में हुआ।

1965 - भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया। 

1970 - पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फलस्तीन ने यूरोप के हवाई अड्डों से चार विमानों का अपहरण किया। अपहरणकर्ता इन विमानों को जॉर्डन और मिस्र के हवाईअड्डों पर ले गए। बंधक बनाए गए 382 यात्रियों के बदले में उन्होंने स्विस जेल में बंद तीन लोगों को छोड़ने की मांग की।


1972 - हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन।

1990 - संसद से पारित हुआ प्रसार भारती विधेयक।

1991 - रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा। इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग आज ही के दिन वापस मिला था।

1997 - एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी। 

1998 - मशहूर जापानी फिल्म निर्देशक अकीरा कुरासोवा का निधन।

2008 - भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह ने मंजूरी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed