फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today discussion on corona and mental all you need to know from experts amar ujala foundation Initiative

मंथन: आज चर्चा कोरोना और मानसिक स्वास्थ्य पर, अमर उजाला के मंच पर विशेषज्ञ देंगे जवाब

Thu, 03 Jun 2021 03:37 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 03 Jun 2021 03:37 PM IST
सार

विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Today discussion on corona and mental all you need to know from experts amar ujala foundation Initiative
आज कोरोना और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। लाखों लोग इस खौफनाक बीमारी की चपेट में हैं। देश में हर दूसरा शख्स महामारी के चलते त्राहि-त्राहि कर रहा है और आम इंसान के मानसिक स्वास्थ्य पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जाने-माने विशेषज्ञ आपको बताएंगे कि कोरोना महामारी से कैसे निपटें? साथ ही, इस बीमारी से मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर से कैसे बचाव करें? विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे। इसमें आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। आप अपने सवाल हमें व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। हमारा व्हाट्सएप नंबर 7982831570 है।

विज्ञापन

इस विषय पर होगी लाइव चर्चा

3 जून यानी आज शाम 5 बजे कोरोना महामारी और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सवालों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान विशेषज्ञ बताएंगे कि अगर कोई मरीज कोरोना की चपेट में आ गए है और इसका असर उसके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है तो उस मरीज को कैसे संभालें। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना टीकाकरण पर हो रही इस चर्चा में विशेषज्ञ काफी जानकारी देंगे। इस दौरान ग्वालियर स्थित मानसिक आरोग्यशाला के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अमन किशोर और उजाला सिग्नस के चेस्ट मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. बिलाल अकबर पाठकों के सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव चर्चा से ऐसे हो सकते हैं रूबरू

बता दें कि कोरोना टीकाकरण से संबंधित सवालों के जवाब जानने के लिए आपको बस अमर उजाला के फेसबुक पेज (www.facebook.com/Amarujala/), ट्विटर हैंडल (https://twitter.com/AmarUjalaNews/status/1395010298856177668) या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/channel/UCP_wvXToU5ohFLbTAkatvsw) पर आना होगा। यहां आप रोजाना शाम 5 बजे वीडियो के माध्यम एक्सपर्ट्स से रूबरू हो सकेंगे और कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछकर उनके जवाब जान सकेंगे। इन वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब कर लीजिए, जिससे आपसे यह लाइव चर्चा किसी भी हाल में मिस न हो। साथ ही, आप अपने सवाल हमें व्हाट्सएप नंबर 7982831570 पर भी भेज सकते हैं।

विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले

गौरतलब है कि देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब घटती नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण के मरीजों में भले ही कमी आ गई है, लेकिन कोविड से होने वाली मौतों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। इसके अलावा देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस के लगातार बढ़ रहे मामलों ने खौफ बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed