फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Cases in India cross 40 lakh mark

Coronavirus India Updates: संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार, 13 दिन में 10 लाख मामले

Fri, 04 Sep 2020 10:39 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Cases in India cross 40 lakh mark
भारत में कोरोना वायरस के मामले - फोटो : PTI

भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामलों का आंकड़ा शुक्रवार की रात 40 लाख को पार कर गया। देश में 30 लाख मामलों से 40 लाख होने में महज 13 दिन का समय लगा है। इसका मतलब है कि पिछले 13 दिनों में कोरोना संक्रमण के 10 लाख मामले सामने आए हैं। वहीं, बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार अब तक 31 लाख छह हजार 921 लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अब भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख 10 हजार 877 हो गई है। वहीं, महामारी की वजह से अब तक 69,546 लोगों की मौत हुई है।देश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर बड़ा उछाल देखने को मिला। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत संक्रमण और मौत के मामले में तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से  शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,096 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 68,472 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 39,36,748 हो गए हैं, जिनमें से 8,31,124 लोगों का उपचार चल रहा है और 30,37,152 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.15 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.74 फीसदी है। वहीं, 21.11 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.74 फीसदी है, जो कि वैश्विक औसत से भी कम है। इसके अलावा देश में कुल सक्रिय मामलों के महज 0.5 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर हैं। दो फीसदी मरीज आईसीयू में और 3.5 फीसदी से कम मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

पिछले 24 घंटे में साढ़े 11 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में तीन सितंबर तक कुल 4,66,79,145 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 11,69,765 नमूनों की जांच की गई। बता दें कि, देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख से पार हो गए थे जबकि 23 अगस्त को यह आंकड़ा 30 लाख के पार चला गया।

राज्यवार मृत्यु की स्थिति
पिछले 24 घंटे में 1,096 लोगों की मौत हुई, जिनमें सबसे ज्यादा 391 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। वहीं कर्नाटक में 104, तमिलनाडु में 92, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 75-75, पंजाब में 72, पश्चिम बंगाल में 55, मध्यप्रदेश में 30, बिहार में 26, दिल्ली और हरियाणा में 19-19, छत्तीसगढ़ और गुजरात में 16-16, राजस्थान में 14 और जम्मू-कश्मीर में 11 लोगों की मौत हुई।

केरल और तेलंगाना में 10-10 लोगों की मौत हुई। उत्तराखंड में नौ, गोवा और ओडिशा में आठ-आठ, असम और पुडुचेरी में सात-सात, झारखंड में छह, हिमाचल प्रदेश में पांच, चंडीगढ़ में चार, मणिपुर और त्रिपुरा में तीन-तीन जबकि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक व्यक्ति की मौत हुई।

वहीं, देश में अब तक 68,472 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 25,586 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। तमिलनाडु में 7,608, कर्नाटक में 6,054, दिल्ली में 4,500, आंध्र प्रदेश में 4,200, उत्तर प्रदेश में 3,691, पश्चिम बंगाल में 3,394, गुजरात में 3,062 और पंजाब में 1,690 लोगों की मौत हुई है।

वहीं मध्यप्रदेश में 1,483, राजस्थान में 1,095, तेलंगाना में 866, जम्मू-कश्मीर में 743, हरियाणा में 740, बिहार में 672, ओडिशा में 522, झारखंड में 444, असम में 330, केरल, छत्तीसगढ़ में 315, उत्तराखंड में 300 लोगों की मौत हुई।


पुडुचेरी में 260, गोवा में 212, चंडीगढ़ में 63, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और हिमाचल प्रदेश में 48-48, लद्दाख में 35, मणिपुर में 32, मेघालय में 13, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में चार और दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई। मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरनेवालों में 70 फीसदी से ज्यादा लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed