{"_id":"5ec72896b47a662f172a4b4a","slug":"today-bjp-will-start-maharashtra-bachao-movement-said-thackeray-government-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ‘महाराष्ट्र बचाओ’ आंदोलन शुरू करेगी भाजपा, कहा- फेल हुई ठाकरे सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज ‘महाराष्ट्र बचाओ’ आंदोलन शुरू करेगी भाजपा, कहा- फेल हुई ठाकरे सरकार
Fri, 22 May 2020 06:49 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 22 May 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही राजनीति भी शुरू हो गई है। ठाकरे सरकार पर कोरोना को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा शुक्रवार को ‘महाराष्ट्र बचाओ’ आंदोलन की शुरुआत करेगी। वहीं, सत्ताधारी दल कांग्रेस ने इसे भाजपा बचाओ आंदोलन करार देकर पलटवार किया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरे राज्य में मंत्रियों के आवास के बाहर तख्तियां लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही लोग घरों की छतों पर अपने आंगन में दो गज दूरी बनाते हुए काले कपड़े पहन कर या काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा कि संकट के इस दौर में हम राजनीति नहीं करना चाहते। लेकिन, जब जनता में कोरोना संकट लगातार बढ़ रहा है तो ऐसे समय में चुप रहना भी मुमकिन नहीं है। फडणवीस ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना संकट में राज्य की जनता को राहत देने के लिए अभी तक कोई पैकेज भी घोषित नहीं किया।
विज्ञापन
मुंबई में 25 हजार के पार हुए कोरोना संक्रमित
मुंबई में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 हजार के पार पहुंच गई। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,000 के पार हो गई है। बृहस्पतिवार को राज्य में 2,345 नए संक्रमित मरीज सामने आए और 24 घंटे के दौरान 64 लोगों की मौत हो गई।