फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today 6th august big news in just one click

एक क्लिक में जानिए आज की पांच बड़ी खबरें

Sat, 06 Aug 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
today 6th august big news in just one click
बड़ी खबरें
#असम के कामरूप कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी किया समन
विज्ञापन


#विजय माल्या के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट

#आला हजरत ने जारी किया फतवा, पोकेमॉन गो को बताया हराम

#'बेरोजगारी के कारण बढ़ रही है सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या'

#वैष्णों देवी में दर्दनाक हादसा, चार श्रद्धालुओं की मौत

असम के कामरूप कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी किया समन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में असम के एक कोर्ट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया है। असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी करते हुए उन्हें 29 सितंबर तक कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। राहुल ने आरएसएस के खिलाफ विवादित टिप्पणी किया जिसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसी मामले में राहुल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

विजय माल्या के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट
उद्योगपति विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। 2012 में हुए चेक बाउंस मामले में दिल्ली विशेष अदालत ने माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। विशेष अदालत ने वारंट जारी के करने के साथ ही यह भी निर्देश दिए कि माल्या की कोर्ट में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन


आला हजरत ने जारी किया फतवा, पोकेमॉन गो को बताया हराम
दुनिया भर में लोकप्रिय रियलिटी गेम पोकेमॉन गो को बरेली की विश्व प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत ने फतवा जारी कर इसे हराम बताया है। दरगाह के मुफ्ती सलीम नूरी से दक्षिण अफ्रीका और मॉरिशस के मुस्लिमों की ओर से दरगाह से पोकेमॉन गो के बारे में सलाह मांगी गई थी। नूरी ने पोकेमॉन गो के खिलाफ शनिवार को फतवा जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह संभावना है कि इसे खेलते हुए खिलाड़ी मस्जिद में घुस जाएं। इसकी वजह से लॉ एंड ऑर्डर की समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खतरनाक है और दुनिया में इसके चलते बहुत सारी घटनाएं हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'बेरोजगारी के कारण बढ़ रही है सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या'
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता शरद यादव अपने एक बयान को लेकर विवाद में है। मोदी सरकार को घरने के लिए उन्होंने जो बोला वो खुद यादव के लिए मुसीबत बन गया है। दरअसल शरद यादव ने कानपुर में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर रोजगार होता तो कांवड़ियों की इतनी बड़ी तादाद सड़कों पर न होती। उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, 'युवाओं को रोजगार देने का वादा कर बीजेपी सत्ता में आई, लेकिन वह ये वादा पूरा नहीं कर सकी। इसकी मिसाल है हाल ही में सड़कों पर निकले लाखों कांवड़िए।'


वैष्णों देवी में दर्दनाक हादसा, चार श्रद्धालुओं की मौत
अर्धकुमारी में शनिवार सुबह हुए भूस्खलन में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 7 श्रद्धाल‌ु घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के बाद चट्टन खिसकी और उसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ और ट्रस्ट के कर्मचारियों ने राहत कार्य चला कर घायलों को निकाला। फिलहाल घायलों को नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed