फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today 14th august top five news in one click

14 अगस्त की पांच बड़ी खबरें एक क्लिक में

Sun, 14 Aug 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
today 14th august top five news in one click
बड़ी खबरें - फोटो : Amar Ujala
#पाकिस्तान का दोगला चेहरा: वाघा में बांटी मिठाई, पुंछ में गोलीबारी 
विज्ञापन


#नवजोत सिद्धू से जुड़ा नया सच आया सामने, राजनीति में मची हलचल

#LoC पर आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए हवलदार हंगपन डाडा को अशोक चक्र

#पाकिस्तान का बयान, इस साल की आजादी कश्मीर की आजादी के नाम

#तेवतिया पर हमले के लिए ली एक करोड़ की सुपारी...महीनों की तैयारी 

पाकिस्तान का दोगला चेहरा: वाघा में बांटी मिठाई, पुंछ में गोलीबारी 
पाकिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत पुंछ में सीजफायर के उल्लंघन के साथ की। साथ ही पाकिस्तान की ओर से एक विवादित बयान भी सामने आया, तो वहीं बाघा बार्डर पर आजादी के जश्न के लिए मिठाइयां भी बांटी गईं। ऐसे में पाकिस्तान के इस चेहरे ने भारत में फिर माहौल गरमा दिया। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू के पुंछ सेक्टर में रविवार सुबह से गोलाबारी हो रही है।

LoC पर आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए हवलदार हंगपन डाडा को अशोक चक्र
70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के लिए कुर्बानी देने वाले 11 रक्षाकर्मियों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। शौर्य चक्र तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। 9 पैरा स्पेशल फोर्सेज के कैप्टन पवन कुमार और कैप्टन तुषार महाजन को भी शौर्य चक्र देने की घोषणा हुई है। कैप्टन पवन कुमार और कैप्टन तुषार महाजन पम्पोर हमले में शहीद हुए थे। पठानकोट हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट ईके निरंजन को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। असम रेजीमेंट के हवलदार हंगपन डाडा को अशोक चक्र दिया जाएगा। हंगपन ने जम्मू कश्मीर के नवागांव में एनकाउंटर में तीन आतंकियों का सफाया किया था और एक को जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन


पाकिस्तान का बयान, इस साल की आजादी कश्मीर की आजादी के नाम
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान की तरफ से एक विवादित बयान सामने आया है। पाकिस्तान हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने कहा है कि इस साल की जश्न-ए-आजादी हम कश्मीर की आजादी के नाम करते हैं। बासित ने ये भी कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करता रहा है। अब्दुल बासित का ये बयान सुषमा स्वराज के उस दो टूक जवाब के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवाद के प्रायोजकों के साथ कश्मीर के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेवतिया पर हमले के लिए ली एक करोड़ की सुपारी...महीनों की तैयारी 
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर कातिलाना हमला फुल प्रूफ तैयारी के साथ किया गया था। इसके पीछे महीनों की रेकी थी। तफ्तीश कर रहे पुलिसकर्मियों की मानें तो शूटरों को सुपारी भी 50 लाख से एक करोड़ रुपये तक दी गई होगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले के पीछे मुजफ्फरनगर और बागपत के शूटरों के नाम आ रहे हैं, जो भूमिगत हो गए हैं। उनकी तलाश में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में दबिश दी जा रही है।


नवजोत सिद्धू से जुड़ा नया सच आया सामने, राजनीति में मची हलचल
15 अगस्त को नवजोत सिद्धू के 'आप' में जाने को लेकर चर्चाओं का दौर गरम है, वहीं सिद्धू से जुड़ा नया चौंकाने वाला सच सामने आया है। इसके बारे में जानते ही राजनीति में हलचल मच गई। दरअसल, शुक्रवार को नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के नेशनल कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान डिनर टेबल पर दोनों के बीच खुलकर बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed