फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today 10 August top news in one click 

पांच मिनट में पढ़िए आज की 5 बड़ी खबरें

Wed, 10 Aug 2016 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Aug 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
today 10 August top news in one click 
रियो ओलंपिक - फोटो : mirror
#शरद यादव बोले, हरियाणा में क्या कुछ नहीं हुआ, वहां तो नहीं चली पैलेट गन
विज्ञापन


#राज्यसभा में कश्मीर पर चर्चा, कांग्रेस ने पीएम पर बोला हमला

#पत्रकारों और अधिकारियों को रियो ओलंपिक ले जा रही बस पर फायरिंग

#JNU: देशविरोधी नारेबाजी से कन्हैया का संबध नहीं, खालिद ने बुलाए थे नारेबाजी वाले युवक

#आईएस से है जाकिर नाईक का संबंध,सीएम को सौंपी रिपोर्ट



जेडीयू सांसद शरद यादव ने कहा

कश्मीर के लोग हमारे लोग हैं, वे भले ही हम से गुस्सा हों, हमें उनसे प्यार से मिलना चाहिए। हम कहते हैं कि कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है, फिर पेलेट गन क्यों,  हरियाणा में क्या कुछ नहीं हुआ, वहां तो नहीं चली पेलेट गन। ये गोली से भी ज्यादा खतरनाक है। अब पाकिस्तान से युद्ध हो ही नहीं सकता। ये वो दौर नहीं है। हमें कश्मीर के लोगों में अपने लिए मोहब्बत पैदा करनी होगी।

राज्यसभा में कश्मीर पर चर्चा, कांग्रेस ने पीएम पर बोला हमला

 कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'जब संसद चल रही हो, तब हमें सदन से सभी राजनीतिक दलों को एक साथ मिलकर यह संदेश देना चाहिए कि कश्मीर के लोग अमन -चैन बनाए रखे। इस चर्चा का मकसद भी यही था। यूपीए शासन के दौरान जम्मू कश्मीर की स्थिति को सुधारने के लिए कई अहम काम किए गए। खास योजनाएं बनाई और लागू की गईं। कश्मीर को हम भारत का अभिन्न अंग कहते हैं, लेकिन हमें अभी दिलों को जोड़ने की जरूरत है। हम (कश्मीरी) विकास के लिए, शिक्षा के लिए, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए केंद्र सरकार के भरोसे रहते हैं। कानून व्यवस्था राज्य पुलिस के जिम्मे होती है लेकिन कश्मीर में यह पैरा मिलिट्री और आर्मी के जिम्मे हैं।'
विज्ञापन


पत्रकारों और अधिकारियों को रियो ओलंपिक ले जा रही बस पर फायरिंग
रियो में पत्रकारों और कुछ अधिकारियों को ओलंपिक पार्क ले जा रही रियो की बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खिड़की पर कई गोलियां लगी हैं। इस हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में तुर्की का एक पत्रकार छर्रे लगने से जख्मी हो गया। फायरिंग के बाद आईओसी ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस और आयोजकों ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। बस पर की गई फायरिंग के बाद आईओसी ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस और आयोजकों ने कहा है कि घटना की वह जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


JNU: देशविरोधी नारेबाजी से कन्हैया का संबध नहीं, खालिद ने बुलाए थे नारेबाजी वाले युवक 
जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले आरोपियों से जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का कोई संबंध नहीं है। कन्हैया ने न तो आरोपियों को अपने मोबाइल से फोन किया था और न ही मैसेज किए थे। न ही कन्हैया ने उन्हें जेएनयू बुलाया था। ये खुलासा कन्हैया की मोबाइल की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। हालांकि कन्हैया के मोबाइल की रिपोर्ट को एक बार फिर फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस ने बारीकी से जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि उमर खालिद की मोबाइल की जांच व तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि खालिद ने ही देश विरोधी नारे लगाने वाले आरोपियों को जेएनयू बुलाया था। 


आईएस से है जाकिर नाईक का संबंध,सीएम को सौंपी रिपोर्ट 
कट्टरपंथी प्रचारक डॉ. जाकिर नाईक और उनकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के कारनामों के काला चिट्ठा तैयार हो चुका है। मुंबई पुलिस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जाकिर नाईक और उनकी संस्था के संदर्भ में 71 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में जाकिर नाईक पर दो समुदायों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाने के  साथ ही कुख्यात आतंकी संगठनों के साथ उनके संबंधों का जिक्र किया गया है। पुलिस ने मुख्यमंत्री को सौंपी अपनी रिपोर्ट में जाकिर नाईक से जुड़ी कई नई जानकारियों का जिक्र किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जाकिर के भाषण सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और कट्टरता फैलाने वाले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed