फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   to stop china, indian navy expands their footprints in indian Ocean

चीन को सबक सिखाने के लिए हिंद महासागर में भारत बढ़ा रहा ताकत, जंगीजहाजों से होगी चौकसी

Wed, 25 Oct 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 25 Oct 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
to stop china, indian navy expands their footprints in indian Ocean
हिंद महासागर

भारतीय नौसेना हिंद महासागर में अपनी ताकत बढ़ा रही है। दक्षिण एशिया और समुद्रों में चीन की बढ़ती दादागीरी को देखते हुए भारत ने हिंद महासागर में अपनी स्थिति मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए नौसेना हिंदमहासागर में जंगी जहाजों और लड़ाकू विमानों की तैनाती कर रही है। 

विज्ञापन


नौसेना फारस की खाड़ी से मलक्का स्ट्रेट्स तक फैले क्षेत्र में अपने युद्धपोतो के साथ घड़ी की दिशा (चारों ओर) में गश्त लगाएगी। जिससे समुद्री क्षेत्र में लुटेरों और आतंकवादी घटनाओं को रोका जा सके और निगरानी की जा सकेगी। नौसेना 12 से 15 युद्धपोतों के साथ गश्त करेगी। साथ ही नवल सैटेलाइट रुक्मणी सेना की इस कार्रवाई की निगरानी करेगी। 
विज्ञापन


इस प्लान को मिशन 'रेडी-वॉरशिप' के तहत पूरा किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मिशन 24X7 के आधार पर इस साल पूरा किया जाएगा। भारतीय नौसेना इस क्षेत्र में सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नौसेना के पास भी होगी दुनिया की सबसे मॉडर्न सबमरीन


गौरतलब है कि चीन ने हिंद महासागर में पिछले कुछ समय से अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। भारत के लिए यह चिंता की बात है। चीन तेजी से दक्षिण एशिया क्षेत्र में अपना विकास करने में जुटा है जिसे देखते हुए भारत उसे कोई भी मौका नहीं देना चाहता है। 

भारतीय नौसेना की बात करें तो इस वक्त नौसेना के पास 138 जंगीजहाज, 235 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर हैं, इस बेड़े में और विमान और जहाज शामिल किए जाएंगे। 2027 तक नौसेना के बेड़े में 212 युद्धपोत और 458 लड़ाकू विमान शामिल होंगे। जिन्हें देश की समुद्री सीमा की सुरक्षा में लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed