फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   to continue the Facilities to separatists will reconsider

अलगाववादियों की सुविधाएं जारी रखने पर होगा पुनर्विचार

Sun, 18 Sep 2016 05:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Sun, 18 Sep 2016 05:19 AM IST
विज्ञापन
to continue the Facilities to separatists will reconsider

जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल कुमार सिंह ने घाटी में हालात जल्द सामान्य होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि अब पत्थरबाजों से सख्ती से निबटा जाएगा। अलगाववादियों की सुविधाएं जारी रखने पर राज्य सरकार पुनर्विचार करेगी। केंद्र के स्तर पर जो जरूरी होगा वह केंद्र सरकार करेगी और राज्य स्तर पर राज्य सरकार करेगी।

विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकार दोनों इस दिशा में मिलकर काम करेगी। राज्य प्रशिक्षण महाभियान में भाग लेने पहुंचे डॉ. सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि घाटी में हिंसा को लेकर सरकार गंभीर है। कानून व्यवस्था की स्थिति बेकाबू न हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पत्थरबाजों को रियायत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


पीडीपी से कर्रा के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मामला अब पुराना हो चुका है। यह पीडीपी का आंतरिक मामला है। इससे गठबंधन या सरकार पर असर नहीं पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के समय में भी उन्होंने इस प्रकार की बातें की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि घाटी में हिंसा का सबसे ज्यादा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। स्कूल-कॉलेज बंद हैं। कटड़ा में बारीदारों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि उनकी जो भी जायज मांगें हैं वह पूरी होनी चाहिए। भाजपा उनकी जायज मांगों के साथ है।

वैष्णो देवी के आधार शिविर में भी कश्मीर हिंसा की गूंज

to continue the Facilities to separatists will reconsider

सरकार स्थिर, कोई खतरा नहीं
लेह डेवलपमेंट कौंसिल में पीडीपी के कांग्रेस से गठजोड़ करने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह स्थानीय मुद्दा है। हालांकि उन्होंने इस संबंध में पीडीपी से बात की है। इससे सरकार पर खतरा संबंधी कयास नहीं लगाए जाने चाहिए। सरकार स्थिर है और उसे कोई खतरा नहीं है।

माता वैष्णो देवी के आधार शिविर में भी कश्मीर हिंसा की गूंज है। आध्यात्मिक केंद्र में चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान में राज्यभर से  पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों ने घाटी के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से जवाब मांगा कि सरकार कश्मीर में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए क्या कदम उठा रही है।

कब तक माहौल सामान्य हो जाएगा। क्षेत्र में जनता जवाब मांग रही है और अब तो जवाब देना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर भाजपा के प्रति नाराजगी भी बढ़ी है। पार्टी पर मामले के हल के लिए लचर रवैया अपनाने का आरोप लग रहा है। हालांकि प्रशिक्षण महाभियान में कश्मीर से जुड़ा कोई भी सत्र नहीं है लेकिन सत्र के दौरान ही कश्मीर के हालात को लेकर कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आ रहा है।

पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल कुमार सिंह कह चुके हैं कि घाटी में हालात जल्द सुधरेंगे। इसके बाद भी पार्टी पदाधिकारियों  में घाटी के हालात को लेकर सामान्य जिज्ञासा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed