TN Polls 2026: तमिलनाडु चुनाव के लिए TVK ने जारी की उम्मीदवारों की सूची; विजय दो सीटों से चुनावी मैदान में
TVK Candidates List: अभिनेता से नेता बने विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में औपचारिक रूप से राजनीति में एंट्री करते हुए बड़ा एलान किया है। वे पेराम्बुर और त्रिची ईस्ट सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी TVK ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर युवाओं के लिए कई बड़े वादे किए हैं।
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में TVK प्रमुख विजय ने रविवार को अपने पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। विजय ने घोषणा की कि विधानसभा चुनावों में दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह चेन्नई के पेराम्बुर और त्रिची ईस्ट से 'सी जोसेफ विजय' के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी की बैठक में विजय ने अन्य उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए। उनके करीबी टीम के सभी सदस्य सूची में शामिल हैं। पार्टी प्रमुख ने कहा मैंने ऐसे उम्मीदवार चुने हैं जो जनता के साथ खड़े होंगे।
प्रमुख नेताओं और विजय की आंतरिक टीम के सदस्यों के नाम
वरिष्ठ पार्टी नेताओं और विजय की आंतरिक टीम के सदस्यों (एन आनंद, अधाव अर्जुन, आर अरुणराज, सीटीआर निर्मल कुमार और केए सेंगोट्टैयान) को पार्टी प्रमुख द्वारा टी नगर, विल्लिवक्कम, गोबिचेट्टीपलायम और तिरुप्पारंकुंद्रम सहित सीटों के लिए टीवीके उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।
VIDEO | Tamil Nadu polls: TVK chief Vijay (@actorvijay) releases list of candidates, actor-politician to contest from Perambur,Trichy East, says it will be 'C Joseph Vijay'.
विज्ञापन विज्ञापन
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Q8IG4nULlj — Press Trust of India (@PTI_News) March 29, 2026
"लोगों का गठबंधन" बनाम "स्टालिन सर गठबंधन"
विजय ने दोहराया कि चुनावी लड़ाई उनके "लोगों के गठबंधन टीवीके और स्टालिन सर गठबंधन" के बीच है और उन्होंने सत्तारूढ़ डीएमके के नेतृत्व वाले गुट को केवल एक "पैच-अप" बताया। उन्होंने कहा, "मैंने ऐसे लोगों को उम्मीदवार के रूप में चुना है जो लोगों के साथ खड़े होंगे।" विजय ने सत्तारूढ़ गठबंधन को सिर्फ समझौता' करार देते हुए कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार आम लोगों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा हमारे उम्मीदवार साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और आम जनता की समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं।
युवाओं के लिए घोषणापत्र और गारंटी
विजय ने युवाओं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर 29 वर्ष से अधिक उम्र के बेरोजगारों को हर महीने ₹4,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि डिप्लोमा धारकों को ₹2,500 प्रति माह मिलेंगे। इसके साथ ही कक्षा 12 से लेकर PhD तक के छात्रों के लिए ₹20 लाख तक का बिना जमानत ऋण उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। उन्होंने ‘तमिल एम्प्लॉयमेंट क्रेडिट सिस्टम’ लागू करने की भी बात कही, जिसके तहत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी देने वाली कंपनियों को 2.5 प्रतिशत SGST में छूट और बिजली बिल में 5 प्रतिशत तक की राहत दी जाएगी।
अन्य वीडियो:-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.