{"_id":"635fb602e5794473fd7a7c16","slug":"tn-explosion-intention-not-to-trouble-govt-or-police-but-seek-corrective-measure-says-annamalai","type":"story","status":"publish","title_hn":"TN explosion: भाजपा ने उठाया सवाल, केंद्र के अलर्ट के बावजूद कट्टरपंथियों को क्यों रोक नहीं सकी सरकार?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TN explosion: भाजपा ने उठाया सवाल, केंद्र के अलर्ट के बावजूद कट्टरपंथियों को क्यों रोक नहीं सकी सरकार?
Mon, 31 Oct 2022 07:36 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 31 Oct 2022 07:36 PM IST
सार
पिछले रविवार को शहर के एक मंदिर के पास कार में गैस सिलेंडर विस्फोट में मुबीन नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, भाजपा ने इसे एक आतंकी हमला और पीड़ित के आईएसआईएस से सहानुभूति रखने का दावा किया था।
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने सोमवार को कहा कि भाजपा का इरादा 23 अक्टूबर को शहर में हुए घातक कार विस्फोट को लेकर तमिलनाडु सरकार या राज्य पुलिस को परेशान करने का नहीं है, बल्कि उन्हें सुधारात्मक कदम उठाने और जांच में तेजी लाने का है। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि कट्टरपंथी' युवाओं की गतिविधियों की खुफिया जानकारी के बावजूद घटना को रोकने में कई तरह की विफलता रही।
विज्ञापन
अन्नामलाई बोले, जांच में लाई जाए तेजी
अन्नामलाई ने संवाददाताओं से कहा, मैं सरकार और पुलिस को परेशान नहीं करना चाहता लेकिन मैं राज्य के हित में और जांच में तेजी लाने के लिए सवाल उठा रहा हूं। अन्नामलाई ने केंद्र द्वारा कोयंबटूर सहित तीन राज्यों और तीन शहरों को विशेष अलर्ट देने की बात दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार और पुलिस को इसे केवल एक सिलेंडर विस्फोट के रूप में घोषित करने के बजाय इसे एक आतंकवादी हमला या आत्मघाती हमला बताया जाना चाहिए था ताकि शहर के लोग अधिक सतर्क हो सकें।
विज्ञापन
एनआईए के रडार पर आए मुबीन की हुई थी मौत
पिछले रविवार को शहर के एक मंदिर के पास कार में गैस सिलेंडर विस्फोट में मुबीन नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, भाजपा ने इसे एक आतंकी हमला और पीड़ित को आईएसआईएस से सहानुभूति रखने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि अलर्ट के बावजूद और यह जानते हुए भी कि मुबीन 2019 से एनआईए के रडार पर था और 96 अन्य आईएसआईएस के करीबी थे, पुलिस उनकी गतिविधियों का पता लगाने में विफल रही।
विज्ञापन
अन्नामलाई ने विस्फोट स्थल से कथित तौर पर पाए गए कीलों और बॉल बेयरिंग को प्रदर्शित करते हुए कहा कि यह संचार विफलता के कारण हो सकता है। तमिलनाडु में खुफिया एजेंसी और उसकी सहयोगी एजेंसी 18 अक्टूबर को केंद्र से अलर्ट पर कार्रवाई करने में विफल रही। शहर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला सुलझाया। उन्होंने कहा कि शीर्ष अधिकारी नहीं बल्कि निचले स्तर के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को सुलझाने में कामयाब रहे।
इससे पहले अन्नामलाई ने स्थल और मंदिर का दौरा किया और मंदिर के पुजारी के साथ चर्चा की। उन्होंने 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में धरना दिया और भगवान मुरुगा की स्तुति में गाया जाने वाला एक भजन कांडा षष्ठी कवचम का पाठ किया और पीठासीन देवता कोट्टई ईश्वरन की पूजा की।