कूचबिहार हिंसा : पांच की मौत से मचा सियासी बवाल, टीएमसी-भाजपा में छिड़ी जुबानी जंग, पढ़ें दिनभर का अपडेट
- कूचबिहार में दो अलग-अलग हिंसा में पांच की मौत
- सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने का आरोप
- कूचबिहार हिंसा पर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार में गोलीकांड को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके लिए अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। ममता बनर्जी रविवार को घटना में मारे गए लोगों के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी। साथ ही ममता ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से गोलीकांड के खिलाफ रविवार को पूरे राज्य में काले बैच पहनकर प्रदर्शन करने की अपील की है। बता दें कि कूचबिहार में दो अलग-अलग हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस मामले में तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। तृणमूल कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। पत्र में केंद्रीय बलों पर चार लोगों की मौत और पिटाई करने का आरोप लगाया गया है।
पहले समझिए क्या है पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल में चौथे चरण में 44 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान के दौरान दो अलग-अलग हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई। शनिवार को कूचबिहार जिले के सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र के माथाभांगा ब्लॉक में बूथ नंबर 126 पर बदमाशों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर हमला किया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने फायरिंग की उसमें 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना इसी निर्वाचन क्षेत्र की है। मतदान केंद्र 256 पर पहली बार वोट डालने गए 18 साल के आनंद बर्मन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
ममता बनर्जी ने अमित शाह को ठहराया जिम्मेदार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार की घटना के लिए गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कूचबिहार में चार लोगों की हत्या के लिए अमित शाह पूरी तरह से जिम्मेदार हैं और वे खुद साजिशकर्ता हैं। ममता बनर्जी का आरोप है कि कई बूथों पर सीआरपीएफ ने खास पार्टी को वोट देने को कहा। उन्होंने सुरक्षाबलों पर आरोप लगाया कि सुरक्षाबलों ने वोट देने के लिए लाइन में खड़े एक वोटर को मार दिया। आखिर इन्हें इतनी हिम्मत कहां से मिली है? भाजपा जानती है कि वह चुनाव हार रहे हैं इसलिए वे वोटर और कार्यकर्ता को मार रहे हैं। मैं केंद्रीय बलों को दोष नहीं दूंगी, उनके प्रति मेरा पूरा सम्मान है। ममता ने कहा कि शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर घेराव की बात कही थी। क्योंकि घेराव लोकतांत्रिक तरीका है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह घटना पूर्व से नियोजित थी। मैं मामले की जांच का आदेश दूंगी।
Trinamool Congress (TMC) writes to Chief Electoral Officer (CEO), West Bengal over "Cold-blooded murder of four and brutal injury of three innocent people by Central Forces." pic.twitter.com/Vgq1ReGsHx
— ANI (@ANI) April 10, 2021
मृतक के परिवार से मिलना पीएम की जिम्मेदारी: ममता
ममता बनर्जी ने कहा कि मृतक के परिवार वालों से मिलना पीएम की जिम्मेदारी थी। इस घटना में क्लीन चिट देते हुए क्या उन्हें शर्म नहीं आती? यह शर्म की बात है। मैं उनके रवैये की निंदा करती हूं।
आत्मरक्षा के लिए हवा में की फायरिंग- सुरक्षाबल
वहीं सुरक्षाबलों ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए हवा में गोलियां चलाई गई। सुरक्षाबलों की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि जवानों ने भीड़ हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक बच्चा वहां गिर गया और घायल हो गया। इसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने केंद्रीय सुरक्षाबलों के त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को लेकर जा रहे वाहन पर हमला कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्यूआरटी ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए हवा में छह राउंड फायरिंग की। सूचना मिलते ही डिप्टी कमांडर रैंक का अधिकारी और सीआईएसएफ यूनिट के प्रभारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया।
डीएम और एसपी से मांगी रिपोर्ट
वहीं पश्चिम बंगाल के राज्य निर्वाचन आयोग के सीईओ एरीज आफताब ने बताया कि शीतलकूची गोलीकांड को लेकर डीएम और एसपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही एक ही निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 285 के बाहर एक शख्स की मौत के मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
We've sought a detailed report from DM & SP on the firing incident outside polling booth no 126 in Sitalkuchi. Two persons have been detained in connection with the death of one person outside booth number 285 in the same constituency: Ariz Aftab, CEO, West Bengal pic.twitter.com/mNAJtY6Ck0
— ANI (@ANI) April 10, 2021