फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC Will Contest Election From Uttar Pradesh In Loksabha Election 2024 Mamata Banerjee Akhilesh Yadav

UP Election 2022: अखिलेश के समर्थन के लिए यूपी जाएंगी ममता, 2024 में चुनावी मैदान में भी उतरेगी टीएमसी

Wed, 02 Feb 2022 04:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Feb 2022 04:44 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि हम कई राज्यों से चुनाव लड़ेंगे, गोवा से शुरुआत हो गई है। हमारे पास 2 साल है जिसमें हमें खुद को मजबूत करना है ताकि हम 2024 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की 42 में से 42 सीटें लेकर आए।

विज्ञापन
TMC Will Contest Election From Uttar Pradesh In Loksabha Election 2024 Mamata Banerjee Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: ममता बनर्जी और अखिलेश यादव - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अब तृणमूल कांग्रेस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी इस बार चुनाव में नहीं उतरेगी। हालांकि, उन्होंने अखिलेश यादव को समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी जरूर प्रदेश में उम्मीदवार उतारेगी।

विज्ञापन


दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आठ फरवरी को उत्तर प्रदेश आएंगी। उन्होंने कहा कि मैं  उत्तर प्रदेश का चुनाव नहीं लड़ रही लेकिन आठ फरवरी को मैं अखिलेश यादव के समर्थन के लिए उत्तर प्रदेश जाऊंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम कई राज्यों से चुनाव लड़ेंगे, गोवा से शुरुआत हो गई है। हमारे पास 2 साल है जिसमें हमें खुद को मजबूत करना है ताकि हम 2024 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की 42 में से 42 सीटें लेकर आए। ममता ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने 2024 चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सभी क्षेत्रीय पार्टियों को संयुक्त होकर लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को ममता  निर्विरोध पार्टी की मुखिया चुनी गईं। हालांकि, इससे पहले पार्टी में अंतर्कलह सामने आई थी लेकिन ममता एक बार फिर पार्टी की चीफ बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed