फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC to complain to EC if Modi's meditation is televised: Mamata

TMC vs BJP: PM मोदी के ध्यान को टीवी पर दिखाने को लेकर ममता बनर्जी की चेतावनी, चुनाव आयोग से शिकायत करेगी TMC

Wed, 29 May 2024 06:32 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 29 May 2024 06:32 PM IST
सार

TMC v/s BJP: ममता बनर्जी ने भाजपा को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी के कन्याकुमारी में ध्यान का प्रसारण टीवी पर किया गया तो चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। 

विज्ञापन
TMC to complain to EC if Modi's meditation is televised: Mamata
पीएम मोदी, ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चेतावनी दी है कि अगर कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री मोदी के ध्यान लगाने का प्रसारण टेलीविजन पर किया गया तो चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी। ममता बनर्जी ने दावा किया है कि यह स्पष्ट रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के समाप्त होने के बाद कन्याकुमारी का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे। 

विज्ञापन


‘टीवी पर प्रसारण किया तो चुनाव से करेंगे शिकायत’
ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी ध्यान लगा सकते हैं लेकिन इसका प्रसारण टेलीविजन पर नहीं किया जा सकता। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या ध्यान लगाते समय किसी को कैमरों की जरूरत होती है? ममता बनर्जी ने दावा किया कि पीएम मोदी हर बार चुनाव के आखिरी चरण से पहले 48 घंटे के लिए ध्यान लगाने चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में भी चुनाव प्रचार के बाद प्रधानमंत्री केदारनाथ की ध्यान गुफा में चले गए थे। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
टीएमसी प्रमुख ने प्रधानमंत्री के उस दावे को भी खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगी। ममता बनर्जी ने कहा कि 34 वर्ष पहले टीएमसी ने पश्चिम बंगाल से सीपीआई(एम) सरकार को बाहर का रास्ता दिखा दिया था, तो भाजपा के साथ भी ऐसा हो सकता है। ममता बनर्जी ने एक फिर से दोहराया कि वह ओबीसी आरक्षण को स्वीकार नहीं करेंगी क्योंकि इस फैसले से सभी धर्मों के लोग प्रभावित होंगे। बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में कई वर्गों को दिया गया ओबीसी का दर्जा हाल ही में रद्द कर किया था। हाल ही में पीएम मोदी ने काकद्वीप में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि ओबीसी आरक्षण के नाम पर पश्चिम बंगाल में लूट मचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ममता बनर्जी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी की सीबीआई और ईडी के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed