फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC sought to downplay its councillors joining BJP and said that they would face consequences

टीएमसी की पार्षदों को चेतावनी, कहा- भाजपा में जाने वालों को भुगतने पड़ेंगे अंजाम

Mon, 24 Jun 2019 10:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 24 Jun 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
TMC sought to downplay its councillors joining BJP and said that they would face consequences
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को अपने पार्षदों को भाजपा में शामिल होने को लेकर चेतावनी दी। पार्टी ने कहा कि यदि वह भाजपा में जाते हैं तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। एक बयान जारी करते हुए पार्टी ने कहा, 'पंचायतों और नगर पालिकाओं के बहुत कम सदस्य अपने पूर्ववर्ती उद्देश्यों और निहित स्वार्थों के कारण भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने यह इस उम्मीद से किया कि उनके अपराध धुल जाएंगे। उन्होंने गलती की है।'

विज्ञापन


सत्ताधारी पार्टी का कहना है कि उसके सदस्यों ने जो अपराध किया है उसके लिए उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी ने कहा, 'यदि किसी से गलत काम हुआ तो उसे अंजाम भुगतने पड़ेंगे। फिर चाहे उसके ऊपर भाजपा का हाथ ही क्यों न हो।' टीएमसी के विधायक और 50 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में यहां काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 18 सीटों पर जीत हासिल की।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से टीएमसी के पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वहीं कुछ भाजपा के संपर्क में हैं। इसी कारण पार्टी ने उन्हें चेतावनी दी है। 17 जून को टीएमसी के नौपाड़ा से विधायक सुनील सिंह समेत पार्टी के 12 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे। इन सभी ने कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय की मौजूदगी में शपथ ली। इससे पहले दार्जिलिंग नगर निगम के 30 में से 17 पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी ममता बनर्जी के दाहिने हाथ रहे राज्यसभा सांसद मुकुल राय की उपस्थिति में पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि जिस तरीके से पश्चिम बंगाल में सात चरणों में चुनाव हुए उसी तरीके से यहां सात चरणों में लोगों को पार्टी में शामिल करवाएंगे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि 40 विधायक हमारे संपर्क में हैं और कभी भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। विजयवर्गीय के मुताबिक यह सभी विधायक ममता की तानाशाही से तंग आकर भाजपा में शामिल आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed