{"_id":"69176feb1117785d7b05e8dd","slug":"tmc-retaliates-pm-modi-s-jungle-raj-statement-leader-says-won-250-seats-in-assembly-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"TMC: पीएम मोदी के जंगलराज वाले बयान पर टीएमसी नेताओं का पलटवार, कहा- विधानसभा में जीतेंगे 250 सीटें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TMC: पीएम मोदी के जंगलराज वाले बयान पर टीएमसी नेताओं का पलटवार, कहा- विधानसभा में जीतेंगे 250 सीटें
Fri, 14 Nov 2025 11:39 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:39 PM IST
सार
टीएमसी ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘जंगलराज’ वाले बयान और बिहार की जीत को बंगाल से जोड़ने के दावे को भरम बताया है। सांसद कल्याण बंद्योपाध्याय ने कहा कि ममता बनर्जी ही इंडिया गठबंधन की सबसे मजबूत नेता हैं और उन्हें राष्ट्रीय ‘चेहरा’ बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीएमसी ने शुक्रवार को भाजपा के उन दावों पर कड़ा जवाब दिया जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जीत को पश्चिम बंगाल में ‘जंगलराज’ खत्म होने की शुरुआत बताया था। पार्टी ने कहा कि न सिर्फ यह दावा 'भ्रम' है, बल्कि साल 2026 का चुनाव ममता बनर्जी को चौथी बार सत्ता में पहुंचाएगा। इसी के साथ सांसद कल्याण बंद्योपाध्याय ने ममता को INDIA गठबंधन का राष्ट्रीय ‘चेहरा’ बनाने की मांग भी दोहराई।
तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बंद्योपाध्याय ने कहा कि भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर टक्कर देने के लिए INDIA गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को सौंपा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटेगी। बंद्योपाध्याय ने यह भी साफ किया कि बिहार में भाजपा की जीत का असर बंगाल की राजनीति पर नहीं पड़ेगा क्योंकि यहां की राजनीतिक परिस्थितियां पूरी तरह अलग हैं।
पीएम मोदी के बयान पर टीएमसी का हमला
टीएमसी ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि जैसे गंगा बिहार से बंगाल की ओर बहती है, वैसे ही भाजपा की जीत भी पहुंचेगी। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने इसे राजनीतिक रसायन का गलत आकलन बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोग भाजपा की नफरत की राजनीति को बार-बार नकार चुके हैं और ऐसा 2026 में भी दोहराया जाएगा। घोष ने कहा कि बंगाल आज देश के सुरक्षित राज्यों में से एक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'जंगलराज खत्म होने के बाद बदला बिहार', पीएम बोले- किसी सीट पर नहीं हुई रीपोलिंग
कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा-शासित उत्तर प्रदेश में उन्नाव, हाथरस और प्रयागराज जैसे मामलों ने साबित किया है कि असल ‘जंगलराज’ कहां है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री उन राज्यों पर टिप्पणी नहीं करते जहां अपराधग्रस्त जिलों में मामलों की दर लगातार बढ़ी है। घोष ने कहा कि बंगाल में न तो कानून-व्यवस्था चरमराई है और न ही प्रशासनिक ढांचा कमजोर हुआ है, इसलिए भाजपा का यह नैरेटिव केवल चुनावी चाल है।
250 सीटें जीतने का दावा
टीएमसी ने 2026 चुनाव में 250 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 2021 और 2024 की हार से कोई सीख नहीं मिली। घोष ने भाजपा पर बंगाल की अस्मिता के अपमान, 100 दिन की मजदूरी रोकने, आवास योजना में अड़ंगा डालने और बंगालियों के खिलाफ कथित टिप्पणियों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बंगाल की संस्कृति, भाषा और स्वाभिमान को चोट पहुंचाई है और जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन