फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC reaction on congress leader Priyanka Gandhi 40 percent tickets to women in up

यूपी में 40 फीसदी महिला प्रत्याशी: टीएमसी ने उड़ाया कांग्रेस का मजाक, कहा- हमारी नीति की नकल की जा रही

Wed, 20 Oct 2021 02:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 20 Oct 2021 02:55 PM IST
सार

तृणमूल की ओर से ट्वीट किया गया, 'ममता बनर्जी के नेतृत्व में, तृणमूल कांग्रेस ने वह रास्ता दिखाया जिसने देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। हम पहली पार्टी थे जिसने लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 40  फीसदी सीटें दीं।

विज्ञापन
TMC reaction on congress leader Priyanka Gandhi 40 percent tickets to women in up
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस पार्टी के उस निर्णय का मजाक उड़ाया जिसमें पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में 40  फीसदी महिला प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय लिया है। तृणमूल ने उम्मीद जताई कि उसकी नीति की नकल कर कांग्रेस ने केवल दिखावा नहीं किया होगा बल्कि इसे करके दिखाएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को घोषणा की थीं कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगी।

विज्ञापन


तृणमूल की ओर से ट्वीट किया गया, 'ममता बनर्जी के नेतृत्व में, तृणमूल कांग्रेस ने वह रास्ता दिखाया जिसने देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। हम पहली पार्टी थे जिसने लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 40  फीसदी सीटें दीं। ऐसे कठिन समय में, कांग्रेस इसी का अनुकरण करने का प्रयास कर रही है और हमें उम्मीद है कि यह केवल दिखावा नहीं होगा बल्कि असल में किया जाएगा। अगर वे इसे गंभीरता से लेते हैं तो उन्हें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी 40 फीसदी सीटें महिलाओं को देनी चाहिए।'
विज्ञापन


ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से यह आलोचना ऐसे समय की गई है जब कांग्रेस और टीएमसी दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध विपक्ष की अगुवाई करने का प्रयास कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी को राजनीति में महिला सशक्तिकरण पर तृणमूल से सीख लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस है, जो कांग्रेस का अनुकरण करने की कोशिश कर रही है और हमारे नेताओं को अपने पाले में खींचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed