{"_id":"60fbd2068ebc3edd3a27fe30","slug":"tmc-nominates-former-prasar-bharati-ceo-jawahar-sarkar-to-the-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: टीएमसी ने प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार को राज्यसभा के लिए किया नामित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: टीएमसी ने प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार को राज्यसभा के लिए किया नामित
Sat, 24 Jul 2021 02:10 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:10 PM IST
सार
टीएमसी ने प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार को राज्यसभा के लिए नामित किया है। इसे लेकर टीएमसी की ओर से एक ट्वीट किया गया है।
विज्ञापन
प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार को राज्यसभा के लिए नामित किया है। बता दें, जवाहर सरकार पूर्व आईएएस रह चुके हैं। पूर्व टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा में एक सीट खाली हो गई थी। ऐसे में टीएमसी ने प्रसार भारती के पूर्व सीईओ को इस पद के लिए नामित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
चार दशक प्रशासनिक सेवा से जुड़े रहे जवाहर सरकार
टीएमसी ने जवाहर सरकार को अपना प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये दी। पार्टी ने अपने ट्वीट में कहा, 'जवाहर सरकार का 42 साल का अनुभव और योगदान देश की सेवा करने में हमारी मदद करेगा।' उल्लेखनीय कि जवाहर सरकार 1975 में आईएएस बनने के बाद चार दशक प्रशासनिक सेवा से जुड़े रहे। वह 2012 से 2016 तक प्रसार भारती के सीईओ भी रहे। जवाहर को बर्धमान और 24 परगना जिलों में सांप्रदायिक दंगों से निपटने के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा भी हो सकते हैं टीएमसी के प्रत्याशीTrinamool Congress nominates former CEO of Prasar Bharati, Jawhar Sircar to the Rajya Sabha pic.twitter.com/7qrJGMZ9pb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 24, 2021
टीएमसी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जवाहर सरकार की जीत तय मानी जा रही है क्योंकि पार्टी ने इस साल संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। सूत्रों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस यशवंत सिन्हा को भी राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है। भाजपा सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा मार्च में टीएमसी में शामिल हुए थे।
टीएमसी संसदीय दल की अध्यक्ष बनीं ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, पार्टी के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने जानकारी दी कि अब टीएमसी संसदीय दल की अध्यक्ष का पदभार ममता बनर्जी संभालेंगी। हालांकि, वह इस समय लोकसभा या राज्यसभा किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं।