फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Santanu Sen Dola Sen on Mithun Chakraborty remarks Over 38 Leaders In Touch With BJP Latest Update

West Bengal: मिथुन चक्रवर्ती के बयान पर TMC का पलटवार, कहा- लगता है वे मानसिक रूप से बीमार थे

Wed, 27 Jul 2022 06:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 27 Jul 2022 06:43 PM IST
सार

इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज के वक्त में तृणमूल कांग्रेस के करीब 38 विधायकों के हमारे साथ अच्छे रिश्ते हैं। इनमें से करीब 21 तो हमारे सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि यह तो अभी म्यूजिक लॉन्च है, फिल्म की धमाकेदार रिलीज तो अभी बाकी है। 

विज्ञापन
TMC MP Santanu Sen Dola Sen on Mithun Chakraborty remarks Over 38 Leaders In Touch With BJP Latest Update
शांतनु सेन - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक बड़ा दावा कर के हलचल मचा दी। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा और मिथुन पर जमकर निशाना साधा। मिथुन चक्रवर्ती की टिप्पणी पर टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती एक जाने-माने अभिनेता हैं। अभिनेता और कलाकार विभिन्न सपने देखना जानते हैं। हम आम जनता हैं। हम इतने विविध सपने नहीं देखते हैं। मिथुन चक्रवर्ती को सभी सपने देखने के लिए शुभकामनाएं। 

विज्ञापन

 


इसके बाद टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने मिथुन चक्रवर्ती पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि मिथुन चक्रवर्ती को कुछ दिन पहले एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुझे लगता है कि वह मानसिक रूप से बीमार थे, शारीरिक रूप से नहीं। समस्या यह है कि वह राजनीति नहीं जानते।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज के वक्त में तृणमूल कांग्रेस के करीब 38 विधायकों के हमारे साथ अच्छे रिश्ते हैं। इनमें से करीब 21 तो हमारे सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि यह तो अभी म्यूजिक लॉन्च है, फिल्म की धमाकेदार रिलीज तो अभी बाकी है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव में टीएमसी के कितने लोग चुनकर आए? आपको बड़ी सफलता मिली, लेकिन मेरा एक सवाल है कि इतने लोग अगर आपसे प्यार करते हैं और आप लोगों के प्यार के कारण चुनाव जीतकर आए हैं, तो फिर आप लोग डरते क्यों हैं? उन्होंने कहा कि प्यार का बम तो परमाणु बम से भी ज्यादा बड़ा है। आप लोगों को क्यों डराते हैं कि  चुनावों में  अगर पीएम मोदी या भाजपा को वोट दिया तो गला काट देंगे, हाथ काट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed