फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Kalyan Banerjee My loyalty to Mamata unquestionable News In Hindi

West Bengal: 'अपनी नेता के प्रति अटल निष्ठा है', मुख्य सचेतक पद से इस्तीफे के बाद बोले TMC सांसद कल्याण बनर्जी

Tue, 12 Aug 2025 06:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 06:18 PM IST
सार

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को अपने इस्तीफे और धरने से गैरहाजिरी पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के प्रति उनकी निष्ठा पर कोई सवाल नहीं, वे सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर सुनवाई में शामिल थे। इसलिए वो विरोध प्रदर्शन शामिल नहीं हो पाए। 

विज्ञापन
TMC MP Kalyan Banerjee My loyalty to Mamata unquestionable News In Hindi
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने वाले टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को सीएम ममता बनर्जी को लेकर अपने विश्वास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी ममता बनर्जी के प्रति निष्ठा पर कोई सवाल नहीं उठ सकता और वह हमेशा बनी रहेगी। साथ ही बनर्जी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विपक्षी दलों के धरने में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि उन्हें सुप्रीम कोर्ट में दो महत्वपूर्ण मामलों में उपस्थित रहना था। इनमें से एक मामला खुद टीएमसी द्वारा एसआईआर के खिलाफ दाखिल याचिका से जुड़ा था।

विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मुख्य सचेतक पद से कल्याण बनर्जी के इस्तीफे के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया। दूसरी ओर चर्चा और तेज तब हो गई जब कल्याण बनर्जी एसआईआर को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए और सांसदों के लिए बनाए गए नए फ्लैटों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- मतदाता सूची विवाद: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को किया तलब, 13 अगस्त तक दिल्ली पहुंचने का आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैटों के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर क्या बोले बनर्जी?
टीएमसी सांसद ने आगे बताया कि वह सांसदों के लिए बनाए गए नए फ्लैटों के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। कल्याण बनर्जी ने बताया कि वे 2014 से संसदीय हाउस कमेटी के सदस्य हैं और इन फ्लैटों के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही है। सुबह 10 बजे उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुआ और 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट रवाना हो गया। इसीलिए धरने में शरीक नहीं हो सका।

आलोचकों को दिया जवाब
इसके साथ ही बिना किसी का नाम लिए बनर्जी ने कहा कि मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं, लेकिन कुछ लोग हमेशा मुझे घेरने का मौका तलाशते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में उन्होंने 1.75 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी और वह अपने ईमान, समर्पण और ममता बनर्जी के प्रति वफादारी पर हमेशा कायम रहेंगे।

ये भी पढ़ें:- West Bengal: बीएलओ ड्यूटी से छूट की मांग को लेकर प्रधानाध्यापकों की रैली, डीए समेत कई मुद्दों पर उठाई आवाज

टीएमसी ने किया नया नियुक्ति
टीएमसी ने मंगलवार को कल्याण बनर्जी के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए काकोली घोष दस्तीदार को लोकसभा में पार्टी का नया मुख्य सचेतक नियुक्त कर दिया। गौरतलब है कि बीते दिनों कल्याण बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से टीएमसी सांसदों की संसद में उपस्थिति पर सवाल उठाए थे और यह भी कहा था कि ममता बनर्जी को शायद पता नहीं कि संसदीय दल किस तरह चल रहा है। इसके बाद से पार्टी में उनके खिलाफ नाराजगी की खबरें सामने आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed