फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Dola Sen delays Air India flight

मां के लिए AI फ्लाइट लेट कराने पर विवादों में आईं सांसद डोला सेन

Fri, 07 Apr 2017 08:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Fri, 07 Apr 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
TMC MP Dola Sen delays Air India flight
डोला सेना

शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के एयर इंडिया के कर्मचारी से मारपीट करने का मामला शुक्रवार को किसी तरह निपट गया, लेकिन अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद की वजह से एयर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा कर 30 मिनट की देरी कराने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः एयर इंडिया ने प्रेस कांफ्रेंस में दी सफाई, क्यों हटाना पड़ा सांसद गायकवाड़ से बैन 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि टीएमसी की राज्यसभा सांसद डोला सेन की वजह से दिल्ली से कोलकाता जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में 30 मिनट की देरी हुई है। फ्लाइट में देरी इसलिए हुई क्योंकि सांसद ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएनआई के मुताबिक, एयर इंडिया के स्टाफ ने सांसद डोला सेन से अनुरोध किया था कि वह अपनी वरिष्ठ नागरिक मां को इमर्जेंसी एग्जिट से हटा लें, पर सांसद इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुईं और उन्होंने  हंगामा खड़ा कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक सांसद की मां व्हील चेयर पर थीं और नियमों के अनुसार एग्जिट के पास वह बैठ नहीं सकती थीं। क्रू ने सांसद से सीट बदलने के गुजारिश की लेकिन वह अनिच्छुक थीं।

डोला सेन मामले पर एयर इंडिया कहा कि बुकिंग के वक्त व्हील चेयर की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। पर जहाज में बोर्डिंग के समय सांसद की मां व्हील चेयर पर थीं।

एयर इंडिया ने बताया कि नियमों के अनुसार, केबिन क्रू ने अनुरोध किया कि व्हील चेयर यात्री इमर्जेंसी एग्जिट के पास नहीं बैठ सकते। इसके बाद सांसद डोला सेन चिल्लाने लगीं। वहीं, इस मामले पर भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो टीएमसी सांसद डोला सेन के बचाव में दिखे। सुप्रियो ने कहा कि सांसद सॉफ्ट टार्गेट हैं।

डोला सेन के सह-यात्री और कांग्रेस के ओपी मिश्रा ने कहा कि दुर्व्यवहार के बारे में मुझे नहीं पता, मुद्दा यह है कि उन्होंने सहयोग नहीं किया जिसकी वजह से उड़ान में देरी हुई।

डोला सेन के एक और सह यात्री के मुताबिक, वह (डोला सेना) अपनी बुजुर्ग मां के साथ थीं, क्रू ने उन्हें एक सुरक्षित सीट से बदलने के लिए कहा। वह इस पर चिल्लाने लगीं।




#FLASH TMC RS MP Dola Sen delays Air India flight from Delhi to Kolkata by 30 minutes after refusing to abide by security protocols: Sources pic.twitter.com/T7uhdVc11N


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed