फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tmc mp derek o brians attacks on centre says passing legislation or making papri chaat in sansad

निशाना: बिना बहस बिल पास कराने पर टीएमसी सांसद बोले- कानून बन रहे हैं या पापड़ी चाट

Mon, 02 Aug 2021 03:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 02 Aug 2021 03:02 PM IST
सार

, बिना चर्चा विधेयक पारित होने को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद ने केंद्र पर निशाना साधा है। डीएमके सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सदन में बिना बहस बिल पास कराने को लेकर कहा कि संसद में कानून बन रहे हैं या पापड़ी चाट । 

विज्ञापन
Tmc mp derek o brians attacks on centre says passing legislation or making papri chaat in sansad
डेरेक ओ ब्रायन - फोटो : ani

विस्तार

संसद में पेगासस जासूसी कांड और कृषि कानूनों पर बहस के लिए विपक्ष अड़ा हुआ है। आज तीसरे हफ्ते भी संसद में इन मुद्दों को लेकर  जोरदार हंगामा हुआ। तीसरे हफ्ते के पहले दिन विपक्षी सांसद सरकार से जवाब की मांग को लेकर  लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा कर रहे हैं। हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है।

विज्ञापन


हालांकि, हंगामे के बीच भी केंद्र सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण बिल संसद में पास करवा लिए हैं, बिना चर्चा विधेयक पारित होने को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद ने केंद्र पर निशाना साधा है। डीएमके सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सदन में बिना बहस बिल पास कराने को लेकर कहा कि संसद में कानून बन रहे हैं या पापड़ी चाट । 
विज्ञापन


टीएमसी का सरकार पर हमला
तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, 'पहले दस दिनों में मोदी-शाह ने 12 बिल पास करवाए और औसतन हर बिल को सिर्फ 7 मिनट मिले। यह कानून बना रहे हैं या फिर पापड़ी चार्ट!' डेरेक ने इसके साथ ही एक पेपर शीट भी शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि किस बिल पर कितने समय के लिए चर्चा की गई। इनमें से सबसे कम समय में कोकोनट डेवलेपमेंट बोर्ड बिल पास हुआ। इस बिल पर सिर्फ 1 मिनट की चर्चा हुई। हालांकि, इसमें मंत्री के भाषण का समय शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed