फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Abhishek Banerjee attacks BJP Protest March with controversial statement after Mamata Banerjee news in

'मैं होता तो गोली चला देता': ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के बिगड़े बोल, भाजपा के प्रदर्शन पर साध रहे थे निशाना

Wed, 14 Sep 2022 08:59 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 14 Sep 2022 08:59 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा पर दूसरे राज्यों से ट्रेनों में गुंडे मंगवाकर राज्य में आंदोलन के नाम पर उत्पात मचाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
TMC MP Abhishek Banerjee attacks BJP Protest March with controversial statement after Mamata Banerjee news in
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा की नबन्ना चलो रैली पर साधा निशाना। - फोटो : Social Media

विस्तार

बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव् और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कल की भाजपा की नबन्ना अभियान पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, जिस तरह से पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले किया गया, अगर मैं वहां होता तो मैं (माथे पर हाथ लगा कर दिखाते हुए) शूट कर देता। उन्होंने कहा, पुलिस की तारीफ की जानी चाहिए कि उन्होंने धैर्य और संयम से काम लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को भाजपा और पुलिस वालों के बीच संघर्ष में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। सांसद अभिषेक बनर्जी आज घायल कोलकाता पुलिस के सहायक आयुक्त देवजीत चट्टोपाध्याय से एसएसकेएम अस्पताल मिलने गए थे। अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने बताया कि भेंट के दौरान उन्होंने पुलिस चट्टोपाध्याय से कहा, मैं देवजीत बाबू सेबोला, मैं आपको सैल्यूट करता हूं, आपने कुछ नहीं किया। आपकी जगह अगर मैं होता और मेरे सामने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले किया जाता तो मैं (माथे पर हाथ लगाकर दिखाते हुए) शूट कर देता। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस की धैर्य और संयम की तारीफ भी की।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने भी भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा के नबन्ना अभियान के दौरान मंगलवार को पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की हिंसक झड़प को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बरसते हुए हमला बोला। ममता ने कहा, पुलिस चाहती तो गोली भी चला सकती है थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। पुलिस ने संयम के साथ काम लिया। वे पूर्वी मेदिनीपुर में प्रशासिनक बैठक में बोल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर दूसरे राज्यों से ट्रेनों में गुंडे मंगवाकर राज्य में आंदोलन के नाम पर उत्पात मचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, इस कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्गापूजा से पहले व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के गुंडों ने अभियान के नाम पर बम, गोली, बंदूक व पत्थरों से हमला किया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed