फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Abhishek Banerjee attack on Central government and BJP leaders

अम्फान राहत पर अभिषेक बनर्जी ने केंद्र को घेरा, बोले- ये पैसे भाजपा नेताओं के पापा के नहीं

Wed, 31 Mar 2021 03:55 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीपुरद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीपुरद्वार Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 31 Mar 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
TMC MP Abhishek Banerjee attack on Central government and BJP leaders
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अलीपुरद्वार में एक चुनावी जनसभा में कहा कि हर साल पश्चिम बंगाल केंद्र सरकार को 75 हजार करोड़ रुपये भेजता है। मगर जब वे अम्फान राहत के लिए 1000 करोड़ रुपये भेजते हैं, तो भाजपा नेताओं का कहना है कि यह मोदी जी द्वारा भेजा गया है। यह हमारा पैसा है, भाजपा नेताओं के पिता का नहीं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बंगाल के गोसाबा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया था कि 'भतीजा एंड कम्पनी' ने चक्रवात 'अम्फान' से निपटने के लिए केंद्र द्वारा भेजा पैसा हड़प लिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल  में भाजपा के सत्ता में आने पर इस मामले की जांच कराई जाएगी और अपराधियों पर मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने टीएमसी की कथित 'कटमनी संस्कृति' की आलोचना की और दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार ने राहत राशि हड़प ली।
विज्ञापन


शाह ने कहा था, 'केद्र ने 'अम्फान' से निपटने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की राहत राशि दी थी। क्या आपको एक रुपया भी मिला? सारा पैसा कहां गया? 'भतीजा एंड कम्पनी' ने चक्रवात 'अम्फान' से निपटने के लिए केंद्र द्वारा भेजा सारा पैसा हड़प लिया। हम हर चीज की जांच करेंगे और गुनहगार सलाखों के पीछे होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed