फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   TMC MLA Sokat Molla writes to Jibantla Police Station and said conspiracy is being hatched to kill me

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला ने पुलिस को लिखा पत्र, कहा- मुझे मारने की साजिश की जा रही

Sun, 13 Feb 2022 03:25 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 13 Feb 2022 03:25 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला ने जिंबतला पुलिस को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने जीबंतला गांव के रहने वाले कुछ लोगों पर मारने की साजिश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
TMC MLA Sokat Molla writes to Jibantla Police Station and said conspiracy is being hatched to kill me
शौकत मोल्ला - फोटो : Social Media

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला ने कुछ लोगों पर मारने की साजिश करने का आरोप लगाया है। मौला ने जिबंताला पुलिस को पत्र लिखकर उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है। विधायक ने कहा कि उन्हें कभी भी मारा जा सकता है।

विज्ञापन


विधायक शौकत मोल्ला की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसलिए विधायक ने सुरक्षा के लिए जिबंताला थाने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें कभी भी मारा जा सकता है। शौकत मोल्ला और कुणाल घोष को हाल ही में तृणमूल दक्षिण 24 परगना जिले के समन्वयक का पद दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने विधायक की हत्या की साजिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में अशरफ मुल्ला, मोजफ्फर सरदार और अस्मत शेख को पुलिस ने पकड़ा था। इनमें पूर्व विधानसभा में आईएसएफ उम्मीदवार का चुनावी एजेंट अशरफ मुल्ला कैनिंग भी शामिल था। विधायक ने इन सभी आरोपियों पर कई हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शौकत के समर्थकों ने विधायक की हत्या की साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर रविवार सुबह जिबंतला बाजार में धरना दिया। कैनिंग 2 प्रखंड के युवा अध्यक्ष सादिक लस्कर ने कहा कि इलाके के कुख्यात बदमाशों ने पुलिस के स्टीकर वाली कार में विधायक पर हमला करने की योजना बनाई थी। वहीं जिंबतला पुलिस का कहना है कि उन्हें विधायक की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed