{"_id":"686eab2eb39263e36704c2ee","slug":"tmc-mla-kanchan-mallick-threatens-doctor-with-transfer-after-having-to-wait-at-govt-hospital-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तबादला करवा दूंगा': बंगाल में सरकारी अस्पताल में इंतजार करना पड़ा तो बिफरे टीएमसी विधायक; डॉक्टर को दी धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'तबादला करवा दूंगा': बंगाल में सरकारी अस्पताल में इंतजार करना पड़ा तो बिफरे टीएमसी विधायक; डॉक्टर को दी धमकी
Wed, 09 Jul 2025 11:17 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शुक्ला
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेताओं की गुंडागर्दी कम नहीं हो रही है। यहां आज हुगली के उत्तरपाड़ा से टीएमसी विधायक कंचन मलिक ने कथित तौर पर एक वरिष्ठ डॉक्टर को तबादले की धमकी दी। ये वाकया कोलकाता के सरकारी स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन में तब हुआ जब वे अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
टीएमसी विधायक ने दी धमकी
अधिकारियों ने बताया कि टीएमसी विधायक कंचन मलिक अपनी पत्नी श्रीमोई के साथ अपनी मौसी के इलाज के लिए अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में कतार में इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उनकी वहां उपस्थित चिकित्सक महबूब आलम के साथ बहस हो गई। उन्होंने महबूब आलम पर मरीजों को देखने में देरी करने का आरोप लगाया। काफी देर तक बहस के बाद मलिक धमकी देते हुए चिकित्सक महबूब आलम से कहा कि वे उनका तबादला करा देंगे। इस दौरान वहां मौजूद कई अन्य अस्पताल कर्मचारियों ने भी विधायक मलिक का विरोध किया। इस वाकये के बारे में स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के निदेशक सुभाशीष कमल गुहा ने बताया कि घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है। हालांकि पीड़ित डॉक्टर ने इस घटना पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
बाद में मुकर गए विधायक
वहीं, हुगली के उत्तरपाड़ा के विधायक मलिक ने डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने से साफ इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे और उनकी पत्नी डॉक्टर आलम के पास पहुंचे तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में सब रिकॉर्ड हो गया है। उससे ही पुष्टि होगी कि वास्तव में क्या हुआ था।
विज्ञापन
वहीं, टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार अनुचित है। पार्टी की डॉक्टर्स सेल इस मुद्दे पर गौर कर रही है। वह इसकी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को देगी।
इससे पहले, कुछ दिन पहले भाजपा नेता कौस्तव बागची ने एक मरीज की मौत के बाद बैरकपुर के एक नर्सिंग होम के डॉक्टरों को कथित तौर पर धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तलब किया था, लेकिन उन्होंने अदालत में गवाही देने के बाद अग्रिम जमानत ले ली थी।