{"_id":"630c218a4fd89c61c968ce07","slug":"tmc-leader-srikanta-mahata-says-nusrat-jahan-mimi-chakraborty-looting-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: 'नुसरत जहां, मिमी चक्रवर्ती लुटेरी हैं', टीएमसी नेता के बयान के बाद बवाल, पार्टी ने भेजा नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: 'नुसरत जहां, मिमी चक्रवर्ती लुटेरी हैं', टीएमसी नेता के बयान के बाद बवाल, पार्टी ने भेजा नोटिस
Mon, 29 Aug 2022 09:43 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 29 Aug 2022 09:43 AM IST
सार
एक वीडियो में टीएमसी नेता और मंत्री श्रीकांत महता अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। महता ने कथित तौर पर कहा कि नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती जैसे नेता पार्टी को लूट रहे हैं।
विज्ञापन
टीएमसी नेता नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस के नेता और मंत्री श्रीकांत महता ने दावा करते हुए कहा कि पार्टी के कई विधायक और सांसद लुटेरे हैं। उन्होंने इन नेताओं में मिमी चक्रवर्ती, नुसरत जहां को भी शामिल किया है। महता ने कहा कि मिमी चक्रवर्ती, नुसरत जहां, जून मालिया, सायोनी घोष, सयंतिका बनर्जी जैसे नेता पार्टी के पैसे लूट रही हैं। वहीं महता के बयान के बाद बवाल मच गया। आनन-फानन में पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भी भेज दिया है।
विज्ञापन
वीडियो भी वायरल
टीएमसी नेता का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वे कह रहे हैं कि पार्टी के कई सांसद और विधायक लुटेरे हैं। यहां तक कि उन्होंने इसमें अधिकांश महिला नेताओं का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए आए हैं और इसके लिए बौद्धिक समाज, किसान संघर्ष कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम ममता बनर्जी के पास जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इस बात के पार्टी के शीर्ष नेताओं के पास रखा लेकिन वे समझ नहीं रहे हैं। वे ईमानदार लोगों की अनदेखी करते हुए बुरे लोगों को अच्छा बता रहे हैं। हालांकि, मैं पश्चिमांचल (पश्चिमी जिलों) के लोगों को आजीविका का अधिकार देने के लिए हरसंभव तरीके से काम करूंगा।
विज्ञापन
अगर पार्टी केवल चोरों की सुनती है तो क्या हमें चुप रहना चाहिए: श्रीकांत महता
महता ने कहा कि अगर पार्टी केवल चोरों की सुनती है, अगर कोलकाता जैसे महानगरों में लोग बड़े पैमाने पर लूट में शामिल हैं, तो क्या हमें चुप रहना चाहिए? हमें अपना रास्ता चुनना ही होगा। या तो हमें सब कुछ त्याग कर किसी आश्रम में जाना होगा या सामाजिक आंदोलनों में भाग लेना होगा।
विज्ञापन