{"_id":"5b168c754f1c1bac6e8b6405","slug":"tmc-leader-shot-dead-in-west-bengal-national-highway-closed-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या, दो घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या, दो घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
Updated Tue, 05 Jun 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में कुछ बदमाशों ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि सोमवार की रात हावड़ा के बगनान इलाके के बूथ स्तर के सचिव मोहम्मद मोहसिन खान घर लौट रहे थे। कुछ बदमाशों ने उन्हें हतुरिया गांव में गोली मार दी।
विज्ञापन
खान की पत्नी टीएमसी की ग्राम पंचायत सदस्य हैं। खान की हत्या का विरोध करते हुए गांववासियों ने हतुरिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-6 को दो घंटे के लिए बंद कर दिया। उनकी मांग थी कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने कहा कि उसने इस संबंध में पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन