फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Anubrata Mondal fails to appear before police for questioning in police office abuse case

West Bengal: पुलिस अधिकारी के अपमान का मामला, टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल पूछताछ के लिए फिर पेश नहीं हुए

Sun, 01 Jun 2025 03:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 01 Jun 2025 03:36 PM IST
सार

टीएमसी नेता को रविवार सुबह 11 बजे एसडीपीओ कार्यालय में पेश होना था। इससे पहले उन्हें शनिवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। गौरतलब है कि अनुब्रत मंडल की एक पुलिस अधिकारी से आपत्तिजनक भाषा में बात करते हुए ऑडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
TMC leader Anubrata Mondal fails to appear before police for questioning in police office abuse case
तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल - फोटो : एक्स

विस्तार

पुलिस अधिकारी से अपमानजनक भाषा में बात करने के मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल पूछताछ के लिए दूसरी बार भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। टीएमसी नेता से जुड़े लोगों ने बताया कि अनुब्रत मंडल बीमार हैं, जिस वजह से वे पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हो सके। मंडल के एक करीबी सहयोगी बोलपुर के एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को बताया कि बीरभूम जिले के पूर्व टीएमसी अध्यक्ष बहुत बीमार हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी से आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल
अनुब्रत मंडल के करीबी सहयोगी गगन सरकार ने दावा किया है कि टीएमसी नेता ने किसी को फोन नहीं किया और उन्हें एआई का इस्तेमाल कर फंसाया जा रहा है। गगन सरकार ने दावा किया कि वायरल वीडियो में जो आवाज सुनी गई, वह एआई का उपयोग करके बनाई गई है। टीएमसी नेता को रविवार सुबह 11 बजे एसडीपीओ कार्यालय में पेश होना था। इससे पहले उन्हें शनिवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। गौरतलब है कि अनुब्रत मंडल की एक पुलिस अधिकारी से आपत्तिजनक भाषा में बात करते हुए ऑडियो वायरल हुआ था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'बंगाल की जनता ममता को सिंदूर की ताकत दिखाए', अमित शाह ने कोलकाता में टीएमसी सरकार को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी ने की निंदा
टीएमसी पार्टी ने भी मंडल की कथित बातचीत की निंदा की थी, जिसके बाद अनुब्रत मंडल ने एक लिखित माफी जारी करते हुए कहा कि वे किसी भी पुलिसकर्मी के अपमान की बात सोच भी नहीं सकते। वायरल ऑडियो की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने मंडल के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

ये भी पढ़ें- Supreme Court: 'किसी को डांटना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं है', सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय का फैसला बदला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed