फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Sindoor: 'People should show Mamata Banerjee the power of sindoor', Amit Shah Slams TMC in Kolkata

Operation Sindoor: 'बंगाल की जनता ममता को सिंदूर की ताकत दिखाए', अमित शाह ने कोलकाता में टीएमसी सरकार को घेरा

Sun, 01 Jun 2025 03:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 01 Jun 2025 03:00 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के रोडमैप पर चर्चा की और तृणमूल कांग्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन
Operation Sindoor: 'People should show Mamata Banerjee the power of sindoor', Amit Shah Slams TMC in Kolkata
अमित शाह - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Amit Shah

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरे पर तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर टिप्पणी को लेकर ममता और उनकी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर ममता ने चुप्पी साध ली। जब भारतीय सेना उस हमले का बदला लिया तो ममता और उनके नेताओं ने फर्जी टिप्पणियां कर 'ऑपरेशन सिंदूर' का अपमान किया। बंगाल की जनता को ममता बनर्जी को सिंदूर की ताकत दिखानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'हमें पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनानी है, घुसपैठ रोकनी है, भ्रष्टाचार रोकना है, हिंदुओं का पलायन रोकना है।' 

विज्ञापन


'दीदी, मेरी बात सुनिए, अब आपका समय खत्म हो गया है'
अमित शाह ने कहा, '...वर्षों तक बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन रहा। उसके बाद ममता बनर्जी 'मां, माटी, मानुष' का नारा देकर आईं। उन्होंने बंगाल की महान भूमि को घुसपैठ, महिलाओं पर अत्याचार, अपराध, बम विस्फोट और हिंदुओं के साथ अनैतिकता की भूमि में बदल दिया। ममता के सीएम बनने के बाद पश्चिम बंगाल में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। दीदी, मेरी बात सुनिए, अब आपका समय खत्म हो गया है। 2026 में भाजपा सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


'कार्यकर्ताओं की हत्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी'
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, '...मैं भरोसा दिलाता हूं कि जैसे ही तृणमूल कांग्रेस सत्ता से हटेगी, हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी, भले ही वे जमीन के नीचे छिपे हों।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'भतीजे को सीएम बनाना चाह रहीं ममता'
अमित शाह ने कहा, 'पश्चिम बंगाल का चुनाव न केवल बंगाल का भविष्य तय करेगा, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है। ममता बनर्जी ने बांग्लादेशियों के लिए देश की सीमाएं खोल दी हैं। वह घुसपैठ की इजाजत दे रही हैं। ममता बनर्जी घुसपैठ नहीं रोक सकतीं, केवल कमल सरकार ही ऐसा कर सकती है। हमने उनसे बाड़ लगाने के लिए जमीन मांगी है। वह सीमा पर जमीन नहीं दे रही हैं, ताकि घुसपैठ जारी रहे और उनका वोट बैंक बढ़ता रहे और आपके बाद आपका भतीजा सीएम बन जाए। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed