फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Abhishek pushes for legislation to expedite justice in brutal rape and murder cases news in hindi

WB: 'दुष्कर्मियों-हत्यारों को एक हफ्ते के भीतर सजा मिले', अभिषेक बनर्जी ने की नए कानून की मांग

Sun, 11 Aug 2024 10:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 11 Aug 2024 10:28 AM IST
सार

अभिषेक बनर्जी ने दुष्कर्म के मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के बजाय अध्यादेशों के माध्यम से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यकाल को बढ़ाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए केंद्र की आलोचना की। उन्होंने महिला डॉक्टर की हत्या के 24 घंटे के भीतर ही एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। 

विज्ञापन
TMC leader Abhishek pushes for legislation to expedite justice in brutal rape and murder cases news in hindi
अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार रूम में शुक्रवार सुबह एक जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। उसका अर्धनग्न शरीर सेमिनार हॉल से बरामद हुआ। इस घटना के बाद राज्य में विरोध प्रदर्शन जारी है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने इस घटना को लेकर अपने आवास में एक प्रशासनिक बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने  दुष्कर्मियों और हत्यारों के खिलाफ तुरंत सुनवाई और एक हफ्ते के भीतर सजा सुनिश्चित करने के लिए संसद में एक विधेयक पेश करने का आह्वान किया। शनिवार को पत्रकारों से इस मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए भाजपा कीआलोचना की। उन्होंने भाजपा से प्रदर्शन करने के बजाय त्वरित न्याय के लिए एक विधेयक पारित करने के लिए केंद्र पर दबाव डालने का आग्रह किया।
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने कहा, "एक विपक्षी पार्टी के तौर पर टीएमसी ऐसे विधेयक का समर्थन करेगी, जिसे कांग्रेस और वाम दलों जैसे अन्य पार्टियों से समर्थन मिलने की संभावना है।" उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसे कानून लंबे समय तक चलने वाले मुकदमों को भी रोकेगा। इससे दुष्कर्मियों और हत्यारों को जल्द से जल्द सजा मिलेगी। टीएमसी नेता ने कहा, "ये दुष्कर्मी जो समाज में रहने लायक नहीं हैं, उनका या तो एनकाउंटर कर दिया जाना चाहिए या फिर उन्हें फांसी दे दी जाए।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने दुष्कर्म के मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के बजाय अध्यादेशों के माध्यम से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यकाल को बढ़ाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए केंद्र की आलोचना की। उन्होंने महिला डॉक्टर की हत्या के 24 घंटे के भीतर ही एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। 

अभिषेक बनर्जी के बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्य की विफलता से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed