फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Abhishek Banerjee slammed BJP leaders over not being in Bengal during drastic times

अभिषेक बनर्जी का आरोप: आपदा के समय बंगाल में नहीं दिखे चुनाव में फोटो खिंचवाने वाले भाजपा नेता

Wed, 09 Jun 2021 08:39 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, ब्रह्मपुर
पीटीआई, ब्रह्मपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Jun 2021 08:39 PM IST
सार

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान राज्य में जमे रहने वाले भाजपा के नेता आपदा के समय कहीं दिखाई नहीं दिए।

विज्ञापन
TMC leader Abhishek Banerjee slammed BJP leaders over not being in Bengal during drastic times
अभिषेक बनर्जी - फोटो : facebook.com/AbhishekBanerjeeOfficial

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में गरीबों के घर जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधा। बनर्जी ने कहा कि राज्य में आई आपदाओं के दौरान ये नेता कहीं दिखाए नहीं दिए। उल्लेखनीय है कि अभिषेक बनर्जी सोमवार को उन लोगों के परिजनों से मिलने गए थे, जिनकी मौत बिजली गिरने की वजह से हो गई थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजन की वित्तीय मदद की घोषणा की है, लेकिन तृणमूल सरकार ने मृतकों के परिजन को पहले ही वित्तीय मदद मुहैया करा दी है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को निशाने पर लेते हुए कहा, 'जिन लोगों ने चुनाव के दौरान गरीबों के घरों में केले के पत्तों पर भोजन किया और तस्वीरें खिंचवाई, वे अब कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारी नेता ममता बनर्जी और उनके कार्यकर्ता हर हालात में लोगों की मदद के लिए हमेशा पहुंचते हैं।' उन्होंने भाजपा के इस दावे को भी नकारा कि जब पीएम ने संवेदना जताई और वित्तीय मदद की घोषणा की, उसके बाद ही बनर्जी ने मुर्शिदाबाद व हुगली में मृतकों के परिजनों से मिलने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'हम मुश्किल के समय में हमेशा हमारे लोगों के साथ हैं, लेकिन अब भाजपा कहां है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में बिजली गिरने से सोमवार को कम से 27 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने तीसरी बार सत्ता में आने के बाद से विभिन्न मोर्चों पर तृणमूल सरकार के प्रदर्शन को लेकर भाजपा की आलोचना के बारे में कहा कि मैं पहले उनसे (पश्चिम बंगाल इकाई में) आपसी लड़ाई से निपटने के लिए कहूंगा। उन्हें पहले अपना घर दुरुस्त करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed