{"_id":"6a2c221a0149de82dd0bffa6","slug":"tmc-leader-abhishek-banerjee-on-cid-summons-reacts-to-kalyan-banerjee-remarks-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल: 'कल्याण बनर्जी बड़े हैं, उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा', TMC में बगावत के बाद अभिषेक बनर्जी का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प. बंगाल: 'कल्याण बनर्जी बड़े हैं, उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा', TMC में बगावत के बाद अभिषेक बनर्जी का बयान
Fri, 12 Jun 2026 08:44 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:44 PM IST
सार
टीएमसी में अंदरूनी मतभेदों की चर्चा के बीच पार्टी के नेता कल्याण बनर्जी के बयान पर अभिषेक बनर्जी ने संयमित रुख अपनाते हुए कहा कि उन्हें अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। वहीं, सीआईडी समन पर उन्होंने जांच में सहयोग की बात दोहराई। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बड़ी टूट की आहट के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी के बयान को लेकर कहा कि वह उनसे बड़े हैं और उन्हें अपनी राय रखने का अधिकार है। बनर्जी ने कहा कि वह उनके खिलाफ कुछ नहीं कहेंगे।
अभिषेक बनर्जी ने कहा, कल्याण बनर्जी मुझसे बड़े हैं। उन्हें अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने मुझे बचपन से देखा है। मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं कहूंगा।
सीआईडी की जांच पर क्या कहा?
जाली हस्ताक्षर मामले में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के समन पर अभिषेक बनर्जी ने कहा, आप जानते हैं कि मुझे सीआईडी ने तलब किया था। मैं वहां साढ़े पांच घंटे तक रहा। मुझे 14 जून को फिर बुलाया गया है और मैं वहां जाऊंगा। मैं हमेशा इस तरह की जांच में सहयोग करता हूं। मुझे एक अन्य मामले में भी फिर से समन दिया जाएगा।
विज्ञापन
अभिषक बनर्जी ने कहा, मैंने उनसे कहा था कि अगर मैं मौजूद नहीं हूं तो किसी और को नोटिस दे दें। लेकिन मैंने सुना कि वे इंतजार कर रहे थे। अगर वे ऐसे समय नोटिस देना चाहते हैं जब मैं घर पर नहीं हूं और किसी दूसरे व्यक्ति को नोटिस लेने की अनुमति भी नहीं है, तो उन्हें मेरे घर लौटने तक इंतजार करना होगा। मैं हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करता हूं।
अभिषेक बनर्जी ने पूछा- अमित शाह के खिलाफ क्यों दर्ज नहीं हुई एफआईआर?
उन्होंने कहा, चुनाव के दौरान मेरे 'डीजे' को लेकर उन्होंने कोई शिकायत नहीं की थी। लेकिन अब सरकार बदल गई है और मेरे खिलाफ लगातार मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उकसावे वाले बयानों के लिए अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं होनी चाहिए?
ये भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस: बागी टीएमसी सांसद बोले- ममता बनर्जी का नहीं आया फोन, लोकसभा अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात
'हम एक इंच पीछे नहीं हटेंगे'
उन्होंने आगे कहा, मेरी पेशी को लेकर कई लोग सीआईडी से मिली जानकारी के आधार पर खबरें चला रहे हैं। इस मामले में जानकारी लीक किए जाने के खिलाफ हम हाईकोर्ट जाएंगे। यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है और मैं खुद कोई जानकारी साझा नहीं कर रहा हूं। इस लड़ाई में हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। आप हमें झुका नहीं सकते। हमें एजेंसियों से डर नहीं लगता। विधायकों और सांसदों को साथ लेकर टीएमसी को नहीं झुकाया जा सकता। आपने कहा था कि अन्नपूर्णा भंडार देंगे, लेकिन अब हालात अलग हैं।
अभिषेक बनर्जी जवाब देने में सक्षम: कुणाल घोष
सीआईडी के अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंचने पर टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने कहा, अभिषेक बनर्जी अपने मामलों पर खुद जवाब देने में सक्षम हैं। इस विषय पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है।