WB: ‘बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ साजिश’, सुवेंदु अधिकारी का दावा; टीएमसी के मत विभाजन वाले बयान पर भी पलटवार
पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को हटाने और रोहिंग्याओं को बसाने की साजिश की जा रही है। अधिकारी ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के मत विभाजन वाले बयान पर भी निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा है। अधिकारी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य में हिंदुओं को हटाने और रोहिंग्याओं को बसाने की साजिश की जा रही है।
सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी द्वारा राज्य में रोहिंग्याओं को बसाने की कोशिश की जा रही है और हिंदुओं को हटाने पर जोर दिया जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी जनसांख्यिकी में बदलाव लाने की कोशिश कर रही है।
अभिषेक बनर्जी के मत विभाजन वाले बयान पर पलटवार
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि प्रोटेम स्पीकर ने लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में मत विभाजन की अनुमति नहीं दी। इसे लेकर भी सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी को आड़े हाथों लिया। अधिकारी ने दावा किया ‘टीएमसी के पांच सांसद इस दौरान सदन में मौजूद नहीं थे। आप चाहें तो उपस्थिति रजिस्टर मंगा लीजिए। इससे सब सामने आ जाएगा।’ भाजपा नेता ने कहा ‘सभी लोगों ने यह प्रत्यक्ष तौर पर देखा कि प्रोटेम स्पीकर जब ध्वनिमत की बात कर रहे थे तो राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं को खुद कहना चाहिए था कि उन्हें मत विभाजन चाहिए।’
#WATCH | Kolkata: West Bengal LoP & BJP leader Suvendu Adhikari says, "They (TMC) are removing Hindus and will settle Rohingya. They are trying to change the demography...5 MPs of TMC were not present in the parliament today, first he (Abhishek Banerjee) should clarify… pic.twitter.com/DbGrZbWbUX
— ANI (@ANI) June 26, 2024
अभिषेक बनर्जी ने संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि नियमों के अनुसार एक सदस्य द्वारा मांग किए जाने पर भी मत विभाजन की अनुमति दी जानी चाहिए। इसके जवाब में सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि टीएमसी का एक भी सांसद सदन में मौजूद नहीं था और अभिषेक बनर्जी से इस बारे में सवाल किया जाना चाहिए।