फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC chief mamata banerjee and aap cm kejriwal did not attend the opposition meeting

शीत सत्र: विपक्षी दलों की बैठक से टीएमसी और AAP ने बनाई दूरी, कांग्रेस को झटका

Mon, 29 Nov 2021 02:43 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 29 Nov 2021 02:43 PM IST
सार

शीतकालीन सत्र से पहले विपक्षी दलों की बैठक में दो फाड़ नजर आई।  कांग्रेस की अगुआई में बुलाई गई बैठक में विपक्षी दलों के नेता तो शामिल हुए, लेकिन टीएमसी और आप ने इस बैठक से दूरी बनाई रखी। ऐसे में सरकार को घेरने की जो कांग्रेस रणनीति बना रही है वह कमजोर ना पड़ जाए।

विज्ञापन
TMC chief mamata banerjee and aap cm kejriwal did not attend the opposition meeting
ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social Media

विस्तार

संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई। हालांकि, इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस  और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी शामिल नहीं हुई। संसद सत्र की शुरुआत से पहले और मोदी सरकार के विरुद्ध विपक्षी एकता के खिलाफ झटका है। विपक्षी लामबंद के जरिए कांग्रेस सरकार की घेराबंदी की तैयारी कर रही थी, लेकिन दो अहम दलों के अलग होने से कांग्रेस पार्टी भी सरकार पर वह तेवर नहीं दिखा पाएगी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुआई में बुलाई गई बैठक में विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए, लेकिन टीएमसी और आप ने इस बैठक से दूरी बनाई रखी। 

विज्ञापन


हाल ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर थीं, दिल्ली में ममता बनर्जी ने कई नेताओं से मुलाकात की थी, लेकिन वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट नहीं की। ऐसा माना जा रहा है कि टीएमसी कांग्रेस के मुकाबले अपने आप को ज्यादा वजनदार मान रही है। सूत्रों की मानें तो ममता बनर्जी को यह भी लगता है कि कांग्रेस 2024 में राहुल गांधी को विपक्ष का चेहरा ना पेश कर दे  इसलिए वह कांग्रेस की किसी भी पहल में शामिल नहीं होना चाहती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed